सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Revised Vacancy 2026, 1170 Posts Announced, CBDT and IB Offer Maximum Openings

SSC Stenographer 2026: स्टेनोग्राफर की रिक्तियां 731 से बढ़कर हुईं 1170; देखें किस विभाग में सबसे ज्यादा पद

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC Stenographer Revised 2026: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए 1170 रिक्तियों का विवरण जारी किया है। इनमें 1021 पद ग्रेड डी और 149 पद ग्रेड सी के हैं। सीबीडीटी में 249 और इंटेलिजेंस ब्यूरो में सबसे अधिक पद उपलब्ध हैं। 
 

SSC Stenographer Revised Vacancy 2026, 1170 Posts Announced, CBDT and IB Offer Maximum Openings
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC Stenographer Revised 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ परीक्षा 2026 के तहत भरे जाने वाले पदों का विस्तृत विवरण जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1170 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 1021 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ और 149 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Trending Videos


यह भर्ती विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में की जाएगी। उम्मीदवारों को देश के कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेड ‘डी’ में 1021 पद, CBDT में सबसे अधिक रिक्तियां

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए घोषित 1021 पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में हैं। यहां कुल 249 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।
विभाग रिक्तियां
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) 249
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) 118
दूरसंचार विभाग 103
नौसेना मुख्यालय (नागरिक जनशक्ति एवं योजना निदेशालय) 74
राजस्व विभाग 73
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) 66
सीमा सड़क संगठन (BRO) 60

ग्रेड ‘सी’ के पदों में इंटेलिजेंस ब्यूरो शीर्ष पर

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के कुल 149 पदों में सबसे अधिक रिक्तियां गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में हैं। यहां 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य प्रमुख विभागों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 

विभाग रिक्तियां
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) 46
राजस्व विभाग 39
विदेश मंत्रालय 24
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 13

 


SSC Stenographer 2026 Revised Vacancy PDF
विज्ञापन

कई केंद्रीय संस्थानों में मिलेगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों और संगठनों में की जाएगी। इनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), चुनाव आयोग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), प्रवर्तन निदेशालय (ED), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) सहित अनेक मंत्रालय और कार्यालय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed