Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mahendra Singh's daughter has leveled serious allegations of irregularities in the vote counting and met with the Deputy Commissioner.
{"_id":"6a22b83ee27925739f091614","slug":"video-mahendra-singhs-daughter-has-leveled-serious-allegations-of-irregularities-in-the-vote-counting-and-met-with-the-deputy-commissioner-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अब महेंद्र सिंह की बेटी ने लगाए मतगणना में गड़बड़ी के गंभीर आरोप, डीसी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अब महेंद्र सिंह की बेटी ने लगाए मतगणना में गड़बड़ी के गंभीर आरोप, डीसी से की मुलाकात
जिला मंडी में जिला परिषद चुनावों की मतगणना को लेकर एक और विवाद सामने आया है। इस बार पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी व जिला परिषद वार्ड-34 टीहरा से प्रत्याशी रहीं वंदना गुलेरिया ने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को अपने समर्थकों और क्षेत्र के दर्जनों लोंगों के साथ डीसी मंडी के दरबार पहुंचीं वंदना गुलेरिया ने एक बार फिर डीसी ऑफिस में ही रीकाउंटिंग की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने 126 कर्मचारी वोट गायब करने के आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारिेयों को बर्खास्त करने की भी मांग की है। डीसी मंडी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में वंदना गुलेरिया ने कहा कि टीहरा वार्ड में कुल 154 मतों की गडबड़ी हुई है, जिसमें 126 वोट कर्मचारियों के भी शामिल हैं। संबधित वार्ड की 19 पंचायतों में हुए मतदान का पूरा डेटा अपने साथ लेकर मंडी पहुंची वंदना ने कहा कि इन पंचायतों में ईडीसी वोट को मिलाकर कुल 16951 मत पड़े हैं और पहला परिणाम 16624 मतों के आधार पर ही पेश किया गया। जबकि कर्मचारी वोट इसमें शामिल नहीं था, क्योंकि कर्मचारी वोट की गितनी अलग से की जाती है। बाद में जब उन्होंने रीकाउंटिग की मांग की तो उस समय मतों की संख्या बढ़कर 16757 पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।