Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Threat to blow up 5,500-year-old Baba Mukteshwar Dham in Pathankot
{"_id":"6a2255cce94cad81570f9b16","slug":"video-threat-to-blow-up-5500-year-old-baba-mukteshwar-dham-in-pathankot-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में 5500 साल पुराने बाबा मुक्तेश्वर धाम को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में 5500 साल पुराने बाबा मुक्तेश्वर धाम को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा
पंजाब में मंदिरों को धमकी भरे ईमेल आने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरकंडी के साथ लगते प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम भी बताया जा रहा है। मगर बाबा मुक्तेश्वर धाम प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी इस धमकी भरे मेल से अनभिज्ञ है। इस संबंध में डीएसपी धार कलां राजेश ककड़ ने कहा कि यह ईमेल पुलिस को ही आए हैं इसलिए मंदिर की तरफ सुरक्षा बढ़ा दी। धाम के चेयरमेन ठाकुर भीम सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में पता चला कि धमकी भरे मेल आए हैं मगर यह सब पुलिस प्रशासन को ही आए हैं। उन्होंने बताया कि धाम परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच गई है तथा अपने तरीके से छानबीन कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी शाहपुरकंडी इंस्पेक्टर मोहित टॉक के मुताबिक ईमेल में बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम भी है। मगर इसमें घबराने की कोई बात नहीं है पुलिस पूरी तरह चौकस है। तथा हर एंगल से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि साढे 5500 साल प्राचीन बाबा मुक्तेश्वर धाम में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने आते हैं। इस ईमेल से लोगों में दहशत तो जरूर है मगर शिव भक्तों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।