{"_id":"6a22a8545cdcf14ee80b2c96","slug":"young-woman-stabbed-to-death-in-mohali-ex-partner-attempts-suicide-after-incident-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में युवती की चाकू मारकर हत्या, पूर्व साथी ने वारदात के बाद की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में युवती की चाकू मारकर हत्या, पूर्व साथी ने वारदात के बाद की आत्महत्या की कोशिश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 05 Jun 2026 04:18 PM IST
Link Copied
मोहाली फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल (सेक्टर-66) के निकट एक निजी कंपनी में काम करने वाली 30 वर्षीय युवती की उसके पूर्व साथी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हरविंदर मान उर्फ हैरी के रूप में हुई है। दोनों एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में सहकर्मी थे और पिछले करीब तीन वर्षों से वहां कार्यरत थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे। सूत्रों के अनुसार करीब छह माह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से हरविंदर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह डिंपल से दोबारा संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।