{"_id":"6a229a7a7531dcb48e09c5fe","slug":"video-video-bjal-katata-ka-varathha-ma-shakata-bhavana-para-aapa-karayakaratao-ka-paratharashana-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली कटौती के विरोध में शक्ति भवन पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली कटौती के विरोध में शक्ति भवन पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बढ़ती बिजली कटौती और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित शक्ति भवन के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।
उनका आरोप था कि लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।
पार्टी नेताओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।