UPSC CAPF Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ का अंतिम परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट में देखें चयनित उम्मीदवारों के नाम
UPSC CAPF Final Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट और रिजल्ट की PDF देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CAPF Final Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 3 अगस्त 2025 को हुई लिखित परीक्षा और 4 से 29 मई 2026 तक आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर तैयार किया गया है। इस भर्ती के तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में सहायक कमांडेंट (ग्रुप-A) पदों के लिए कुल 350 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।
350 उम्मीदवारों का वर्गवार चयन
यूपीएससी सीएपीएफ 2025 के तहत कुल 350 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इनमें 103 सामान्य, 44 EWS, 109 OBC, 62 SC और 32 ST वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें अलग-अलग वर्गों से कुल 30 पूर्व-सैनिक भी शामिल हैं। एक उम्मीदवार का रिजल्ट अभी रोक दिया गया है।
| श्रेणी | उम्मीदवार |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 103 |
| EWS | 44 |
| OBC | 109 |
| SC | 62 |
| ST | 32 |
| कुल | 350 |
विभिन्न बलों में रिक्तियां
बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कुल 432 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को उनकी मेरिट और दी गई सेवा प्राथमिकता के आधार पर बल आवंटित किया जाएगा। नियुक्ति के लिए सभी जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करना और दस्तावेज सत्यापन में सफल होना जरूरी होगा।
| बल | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| BSF | 204 |
| CRPF | 41 |
| ITBP | 24 |
| SSB | 79 |
| CISF | 84 |
| कुल | 432 |
टॉप-10 चयनित उम्मीदवार
| सं. | रोल नंबर | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 1 | 1200359 | शीरशू देब |
| 2 | 0801290 | आर्यन श्योराण |
| 3 | 0403673 | आकांक्षा विश्वकर्मा |
| 4 | 0827200 | रोहन |
| 5 | 0831774 | हर्ष सोलंकी |
| 6 | 4900236 | दीपाली पटले |
| 7 | 0825301 | नवीन कुमार सैनी |
| 8 | 0807829 | कशिश चौधरी |
| 9 | 2609469 | अभिषेक विश्वकर्मा |
| 10 | 0842454 | विपुल वर्मा |
आरक्षण दावों की जांच
अनुशंसित उम्मीदवारों के ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पूर्व-सैनिक श्रेणी के आरक्षण से जुड़े दावों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। कुल 126 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है।164 उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट
UPSC ने नियमों के अनुसार 164 उम्मीदवारों की संयुक्त रिजर्व लिस्ट भी तैयार की है। इसमें सामान्य वर्ग के 82, ईडब्ल्यूएस के 34, ओबीसी के 43, एससी के 3 और एसटी के 2 उम्मीदवार शामिल हैं।| श्रेणी | रिजर्व उम्मीदवार |
|---|---|
| सामान्य | 82 |
| ईडब्ल्यूएस | 34 |
| ओबीसी | 43 |
| एससी | 3 |
| एसटी | 2 |
| कुल | 164 |
किसी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए UPSC के फैसिलिटेशन काउंटर से कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों के अंक रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिन के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।