फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the Kanwar Service Camp

Meerut News: कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन

Sat, 08 Aug 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Kanwar Service Camp
कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष। फलावदा
फलावदा। पवित्र सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए खतौली मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक कुमार सैनी उद्घाटन किया। शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाए गए का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कांवड़ियों के विश्राम के लिए अस्पताल परिसर में एक बड़ा हॉल और बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। शिविर में ठंडी हवा के लिए कूलर, शौचालय और शिवभक्तों के स्नान के लिए विशेष बाथरूम तैयार किए गए हैं। कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दुर्घटना से बचाव के लिए बिजली के खंभों पर प्लास्टिक टेप लपेट लगा दी गई है। खतौली कांवड़ मार्ग, मवाना मार्ग से लेकर अटल चौक तक रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य सजावट की गई है। मार्ग पर विशेष सफाई अभियान और पेयजल व्यवस्था की गई है। इस मौके पर फईम अहमद, प्रदीप बिश्नोई, सभासद रविंद्र सैनी, सोहनबीर, विवेक कुमार सैनी, मुकेश, रमेश धीमान, विकास पाल बजरंगी, मोनू देवापाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed