सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released Exams on April 12 Download Hall Ticket at upsc.gov.in

UPSC NDA, CDS Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए-I और सीडीएस-I का प्रवेश पत्र जारी; 12 अप्रैल को होगी परीक्षा

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC Admit Card 2026: यूपीएससी ने ने एनडीए 1 और सीडीएस 1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध आईडी ले जाना अनिवार्य है।
 

UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released Exams on April 12 Download Hall Ticket at upsc.gov.in
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

UPSC NDA CDS Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए 1 और सीडीएस 1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। दोनों परीक्षाएं 12 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

Trending Videos


जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें निर्देशों को ध्यान से पढ़कर सहमति देनी होगी और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर तथा जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना जरूरी है।

एडमिट कार्ड में शामिल होंगे ये विवरण

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, श्रेणी, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग को सूचित करें।

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी दस्तावेज

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए समय से पहले पहुंचना जरूरी है।

आयोग ने परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। केवल आवश्यक वस्तुएं जैसे एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और पेन ही अनुमति होगी।

यूपीएससी एनडीए, सीडीएस परीक्षा पैटर्न

सीडीएस-1 परीक्षा तीन चरणों अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 300 अंक निर्धारित हैं। इस भर्ती के माध्यम से 451 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें भारतीय सैन्य अकादमी, नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और परीक्षा से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed