फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC ASO Answer Key 2026 Released, Download ARO Mains Response Key, Raise Objections Till August 2

UPSSSC ASO Answer Key: यूपी एएसओ/एआरओ मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?

Tue, 28 Jul 2026 02:05 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 02:05 PM IST
सार

UPSSSC ASO Answer Key 2026: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एएसओ/एआरओ मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC ASO Answer Key 2026 Released, Download ARO Mains Response Key, Raise Objections Till August 2
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSSSC ASO Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो उसे 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन दर्ज कराया जा सकता है।

विज्ञापन

1,565 पदों के लिए हो रही है भर्ती

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के 1,565 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जुलाई को हुई थी मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 को एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। इनमें मुख्य रूप से इन विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल थे:

  • सांख्यिकी
  • कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
विज्ञापन

आंसर-की से ऐसे करें अपने अंक का अनुमान

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर कुंजी से कर सकते हैं। इससे परिणाम घोषित होने से पहले संभावित अंकों का अनुमान लगाया जा सकता है।

2 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रोविजनल आंसर-की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वह 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले सभी उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Latest News सेक्शन खोलें।
  • UP Assistant Statistical Officer/Assistant Research Officer Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed