{"_id":"6a6872907ca91e6f2b0d48a8","slug":"video-solan-mayor-sushma-sharma-surprise-inspection-salogra-cleanliness-drive-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: महापौर सुषमा शर्मा और पार्षद रोहित भारद्वाज ने सलोगड़ा का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था पर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: महापौर सुषमा शर्मा और पार्षद रोहित भारद्वाज ने सलोगड़ा का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था पर दिए निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:42 PM IST
Link Copied
नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा और वार्ड नंबर-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज ने मंगलवार को सलोगड़ा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को प्रभावी ढंग से लागू करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नागरिकों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
पार्षद रोहित भारद्वाज ने बताया कि वार्ड नंबर-4 को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सफाई की आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल सफाई कार्य करवाया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
औचक निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर और पार्षद का स्वागत करते हुए नगर निगम की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में पहली बार किसी महापौर ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित और स्वच्छता से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।