{"_id":"6a686c9a7caa98337b006d04","slug":"video-kandaghat-nagar-panchayat-bjp-monica-pandit-president-rajkumar-vice-president-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: नगर पंचायत कंडाघाट पर भाजपा का कब्जा, मोनिका पंडित बनीं अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: नगर पंचायत कंडाघाट पर भाजपा का कब्जा, मोनिका पंडित बनीं अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:17 PM IST
Link Copied
नगर पंचायत कंडाघाट में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज करते हुए स्थानीय निकाय पर अपना कब्जा कायम किया। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित मोनिका पंडित निर्वाचित हुईं, जबकि राजकुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर परिहार, मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर, मनीष सूद, पंकज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोनिका पंडित ने सभी पार्षदों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नगर पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।