{"_id":"6a687ec2d9aa0bcd510280d9","slug":"video-dharampur-panchayat-samiti-first-meeting-95-development-plans-solan-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharampur Panchayat Samiti | धर्मपुर ब्लॉक पंचायत समिति की पहली बैठक, 95 विकास योजनाओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharampur Panchayat Samiti | धर्मपुर ब्लॉक पंचायत समिति की पहली बैठक, 95 विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:34 PM IST
Link Copied
विकास खंड धर्मपुर में मंगलवार को पंचायत समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार ने की। इस अवसर पर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष हरविंद्र सिंह और विकास खंड अधिकारी धनी राम पंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विकास खंड की 26 पंचायतों से संबंधित 95 विकास योजनाओं और एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत क्षेत्रों में योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।
बैठक में शिक्षा विभाग, तहसील कल्याण अधिकारी, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, वन विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) परवाणू तथा विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं, चल रहे कार्यों और आगामी विकास कार्यक्रमों की जानकारी पंचायत समिति के सदस्यों के साथ साझा की।
बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनहित योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाने पर भी बल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।