{"_id":"6a687c6e7e8a23f74906cff2","slug":"video-world-hepatitis-day-awareness-program-cmo-office-solan-2026-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"World Hepatitis Day: सीएमओ कार्यालय सोलन में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Hepatitis Day: सीएमओ कार्यालय सोलन में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:24 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सोलन में मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस रोग, उसके बचाव और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि समय रहते जांच और उचित उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने उपस्थित लोगों को हेपेटाइटिस के प्रकार, इसके लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।