{"_id":"6a686b35f38814bee00c98bf","slug":"video-nalagarh-college-freshers-welcome-program-2026-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: नालागढ़ महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, प्राचार्य ने बेहतर शिक्षण सुविधाओं का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: नालागढ़ महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, प्राचार्य ने बेहतर शिक्षण सुविधाओं का दिया भरोसा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:11 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने सभी नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षण सुविधाएं और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया तथा उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।