{"_id":"6a68436917e4c9f3cc017b76","slug":"video-solan-weather-update-heavy-rain-alert-rainfall-july-2026-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Weather Update: सोलन में फिर शुरू हुई बारिश, रातभर 5-6 घंटे बरसे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Weather Update: सोलन में फिर शुरू हुई बारिश, रातभर 5-6 घंटे बरसे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:21 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से जिले के अधिकांश हिस्सों में धुंध छाई रही और हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन भी सतर्क है।
बीती रात भी जिले में करीब पांच से छह घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है और कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और इसके बाद बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
फिलहाल जिले में बारिश से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि यदि दिनभर बारिश का दौर जारी रहता है तो संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और कुछ संपर्क मार्गों के बंद होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।