फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Auto rickshaw hits scooter injured student hospitalized driver taken into custody by police

Kanpur Accident: ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Tue, 28 Jul 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

Kanpur News: यशोदा नगर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ-पैर में चोटें आ गईं। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और नौबस्ता सीसी टीम ने घायलों को चंद्रभान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी ऑटो चालक को विराटनगर पुलिस चौकी बैठाया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Auto rickshaw hits scooter injured student hospitalized driver taken into custody by police
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर बाईपास पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित ऑटो चालक ने स्कूटी पर सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और नौबस्ता सीसी  टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी चंद्रभान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद छात्र सुरक्षित अपने घर वापस जा चुके हैं।

विज्ञापन

चालक पुलिस हिरासत में
पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ऑटो चालक को विराटनगर पुलिस चौकी पर बैठाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। परिजनों की तहरीर का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed