Kanpur: हैलेट में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, परिजनों ने पति और ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी शिबा खान (35) की हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत मछरिया निवासी 35 वर्षीया शिबा खान की हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि वर्ष 2012 में निकाह के बाद से ही रुपये की मांग को लेकर शिबा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद ले जाकर बेरहमी से पीटा
मछरिया स्थित बरकती मस्जिद के पास रहने वाली मृतका की मां शर्मिला बेगम ने बताया कि बेटी शिबा का निकाह फर्रुखाबाद के घोड़ा नक्खास निवासी दिलशाद खलीफा से हुआ था। आरोप है कि शादी के करीब 02 वर्ष बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नकदी की मांग को लेकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट करते थे। करीब एक सप्ताह पहले पति दिलशाद शिबा को फर्रुखाबाद ले गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत मरणासन्न हो गई।
अस्पताल में भर्ती कराकर भागा पति
हालत बिगड़ने पर आरोपी पति उसे हैलेट अस्पताल में भर्ती कराकर मायके वालों को सूचना देकर मौके से भाग निकला। परिजनों ने जब अस्पताल पहुंचकर देखा तो शिबा के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।