{"_id":"6a682c427d77c9a2040150b5","slug":"kanpur-panic-in-purvamir-and-surrounding-villages-water-contains-36-chromium-affecting-population-of-30000-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुरवामीर और आसपास के गांवों में दहशत, पानी में 36 प्रतिशत क्रोमियम, 30 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुरवामीर और आसपास के गांवों में दहशत, पानी में 36 प्रतिशत क्रोमियम, 30 हजार की आबादी प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:45 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव के पास क्रोमियम युक्त कचरा मिलने से बड़ा पर्यावरणीय संकट खड़ा हो गया है। इसके प्रभाव से फतेहपुर सीमा से लगे पांच गांवों के हैंडपंपों का पानी जहरीला हो गया है, जिससे लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित है और लोग टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। मामले की जांच के लिए मंगलवार को लखनऊ से विशेष टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन
1 of 6
छिवली गांव में हैंड पाइपों पर लगा लाल निशान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में क्रोमियम युक्त कचरा फेंके जाने के कारण पुरवामीर गांव के इर्द-गिर्द के फतेहपुर जिले के पांच गांवों के हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। इससे लगभग छह किलोमीटर के दायरे की तकरीबन 30 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने चिह्नित पांच गांवों के हैंडपंप पर लाल रंग का निशान लगाकर लिखा है कि इसका पानी पीने योग्य नहीं है।
इन गांवों के ग्रामीण अब पीने के पानी के लिए टैंकर के सहारे हैं। वहीं, कचरे की जांच के लिए लखनऊ स्तर पर गठित मंगलवार को जांच के लिए आएगी। महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव निवासी राजेश पाल के खेत के समीप 18 जुलाई की सुबह हरे रंग का कचरे का ढेर लगा मिला था। ग्रामीणों ने कचरा क्रोमियम युक्त होने की आशंका जताई, तो पुलिस-प्रशासन की टीम और फिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पहुंचे।
2 of 6
छिवली गांव में सबमर्सिबल से निकलता दूषित पानी
- फोटो : amar ujala
हैंडपंप पर लाल निशान लगाया
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कचरे और उसके समीप बहने वाले पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। जांच में सामने आया कि कचरे और पानी में हानिकारक क्रोमियम मौजूद है। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पुरवामीर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित फतेहपुर के छिवली, आशापुर, अभयपुर, गोधरौली और बनियाखेडा गांव के हैंडपंप पर लाल निशान लगाकर पानी पीने योग्य न होना बताया।
3 of 6
क्रोमियम युक्त कचरे का सैंपल लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
पुरवामीर गांव के ग्रामीण भी सहमे
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में लगभग दो दशक से कारखाने संचालित थे। वर्ष 2023 से हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप का पीला आने लगा तो शिकायत की गई। एनजीटी ने संज्ञान लिया तो कारखाने बंद हुए, लेकिन पानी की स्थिति में सुधार नहीं आया। छिवली सहित पांच अन्य गांवों के हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप की स्थिति देख कर अब पुरवामीर गांव के ग्रामीण भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रोमियम युक्त कचरे का सैंपल लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
सात जगह पर क्रोमियम युक्त कचरा पड़ा होने की पुष्टि
ग्रामीणों का कहना है कि जब तीन किलोमीटर दूर छिवली का भूगर्भ जल प्रदूषित हो सकता है तो यहां की स्थिति भी जल्द खराब हो सकती है। महाराजपुर क्षेत्र में अब तक सात जगह पर क्रोमियम युक्त कचरा पड़ा होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद उसके निस्तारण का प्रबंध नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के पानी में तेजी से फैल रहा क्रोमियम युक्त हरा कचरा
- फोटो : amar ujala
पुरवामीर गांव में मिले मलबे में क्रोमियम पाया गया है। यहां पानी में 36 और सॉलिड वेस्ट में 37 प्रतिशत क्रोमियम मिला है। इसके निस्तारण के लिए लखनऊ मुख्यालय स्तर से एक जांच कमेटी बनाई गई है जो मंगलवार को आएगी। टीम जांच करेगी कि किस कंपनी ने कचरा फेंका है। जो भी कंपनी दोषी मिलेगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कचरे के निस्तारण का खर्च भी वही कंपनी ही वहन करेगी। -अजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।