Kanpur: 'जान ले गौरव नाम है मेरा', मुठभेड़ में बिच्छू गैंग का सरगना गिरफ्तार, डीसीपी से बोला- मुझे हत्या का डर
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास सोमवार देर रात पुलिस की बिच्छू गैंग के सरगना और हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां के मथुरापुर गांव के पास सोमवार देर रात पुलिस की बिच्छू गैंग के सरगना हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन के साथ मुठभेड़ हाे गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है। कुछ दिन पहले चकेरी थाने के हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन ने लाल बंगला में काशी सोनकर को पीटकर अधमरा कर दिया था।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर अहिरवां के मथुरापुर रोड पर आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। गौरव ने पुलिस को देख ही फायर करते हुए स्कूटी से भागने का प्रयास किया लेकिन जवाबी फायरिंग से वह घायल हो गया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गौरव पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
ये गंभीर मामले हैं दर्ज, जुलूस तक निकल चुका
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन उर्फ अभिषेक जैन निवासी इंदिरा नगर के खिलाफ वर्ष 2016 से अब तक कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। सबसे पहला मुकदमा वर्ष 2016 में दर्ज हुआ था।
एक बार जुलूस भी निकाल चुकी है पुलिस
इसके बाद वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020, 2024, 2025 और 2026 तक लगातार अलग-अलग मामलों में उसके खिलाफ मुकदमे कायम हुए। रिकॉर्ड में हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित धाराएं दर्ज हैं। पुलिस उसका एक बार जुलूस भी निकाल चुकी है।
जान ले, गौरव नाम है मेरा
पीड़ित काशी सोनकर ने बताया कि 19 जून को जब वह फूलवाली गली में खड़े थे, तभी गौरव जैन अपने तीन साथियों के साथ आया और उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया था। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें गौरव बोल रहा है कि जान ले गौरव नाम है मेरा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता कांशीराम अस्पताल पहुंचे
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता भी कांशीराम अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कहा कि राजा बाबू गैंग उसको फसाने का प्रयास कर रही है। आरोपी गौरव जैन को जेल में ही हत्या का भी डर है। डीसीपी ने कहा कि अपराध करने की एक ही सजा है जेल, उन्होंने कहा कि अब गैंगस्टर भी खोलेंगे।