Govt Jobs 2026: अप्रैल का महीना खत्म होने से पहले भरें इन छह भर्तियों के फॉर्म, बंद होने वाली है आवेदन विंडो
Govt Jobs 2026 Last Date: अप्रैल के अंत तक कई सरकारी नौकरियों के आवेदन की अंतिम तारीख है। SPMCIL, Indian Bank, EIL और LIC HFL जैसी भर्तियों में अलग-अलग पदों पर मौके हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद अहम है। हाल ही में कई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हुए थे और अब उनमें आवेदन की अंतिम तारीख काफी नजदीक आ गई है। 27 से 30 अप्रैल के बीच कई आवेदन प्रक्रियाएं बंद होने वाली हैं, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को बिना देर किए आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
Doordarshan Kendra Guwahati Recruitment 2026: दूरदर्शन भर्ती की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र, गुवाहाटी ने डीडी असम चैनल के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक स्पीड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रिसोर्स पर्सन, वीडियो असिस्टेंट, पोस्ट-प्रोडक्शन असिस्टेंट, वेबसाइट एडिटर/सोशल मीडिया, कैमरा असिस्टेंट, सीजी ऑपरेटर, लाइब्रेरी असिस्टेंट/आर्काइव असिस्टेंट जैसे पद भरे जाने हैं।
इंडियन बैंक एसओ भर्ती भर्ती
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत करीब 350 पद भरे जाएंगे, जिनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, एचआ और आर्किटेक्ट जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है।
एलआईसी एचएफएल भर्ती
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इस पद के लिए अनुमानित वेतन ₹30,000 से ₹35,000 प्रतिमाह तक हो सकता है।
SPMCIL Recruitment 2026: इंडिया गवर्नमेंट मिंट में भर्ती
इंडिया गवर्नमेंट मिंट (SPMCIL) ने विज्ञापन संख्या IGMN-01/2026 के तहत 94 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), जूनियर टेक्नीशियन और एनग्रेवर जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹200 निर्धारित किया गया है। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं।
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में भर्ती
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एसोसिएट इंजीनियर के 29 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास B.E या B.Tech डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹86,000 से ₹1.1 लाख तक मासिक वेतन मिल सकता है।

कमेंट
कमेंट X