सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AN Police Recruitment 2026: Apply for 495 Vacancies from April 27; Check Eligibility and Details

A&N Vacancy 2026: पुलिस के 495 पदों पर निकली वैकेंसी, 27 अप्रैल से करें आवेदन; जानें फॉर्म भरने की सभी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 26 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

A&N Recruitment 2026: अंडमान और निकोबार पुलिस भर्ती 2026 में 495 पदों पर बड़ी वैकेंसी आने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। पात्र उम्मीदवार 27 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे।

AN Police Recruitment 2026: Apply for 495 Vacancies from April 27; Check Eligibility and Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

A&N Recruitment 2026: अंडमान और निकोबार पुलिस ने ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) और ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर कुल 495 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवारों का चयन पीएम, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Trending Videos

 

कार्यकारी शाखा (Andaman & Nicobar Police)

पद का नाम पद संख्या
सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) 31
कांस्टेबल (कार्यकारी) 155
कांस्टेबल (बैंडमैन) 04
सफाईकर्मी (कार्यकारी) 10
फॉलोअर बढ़ई 01
फॉलोअर रसोइया 13
फॉलोअर दर्जी 01
फॉलोअर नाई 01
फॉलोअर धोबी 03

पुलिस रेडियो संगठन (PR)

पद का नाम पद संख्या
रेडियो ऑपरेटर (ASI) 71
रेडियो तकनीशियन (ASI) 12
साइफर ऑपरेटर (ASI) 02
फिटर इलेक्ट्रीशियन (HC) 04
कांस्टेबल (VHF ऑपरेटर) 01
डीजल मैकेनिक 02
फॉलोअर मैसेंजर 16

पुलिस मोटर परिवहन (PMT)

पद का नाम पद संख्या
सब-इंस्पेक्टर (PMT) 02
डीलिंग असिस्टेंट (HC) 01
स्टोर कीपर (HC) 01
असिस्टेंट मैकेनिक (PC) 02
मैकेनिक हेल्पर (PC) 02
कांस्टेबल (ड्राइवर) 15

पुलिस मरीन फोर्स (PMF)

पद का नाम पद संख्या
सब-इंस्पेक्टर (मास्टर) 02
कांस्टेबल (ग्रीसर) 04
कांस्टेबल (लस्कर) 07

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं (FS)

पद का नाम पद संख्या
सब-इंस्पेक्टर (स्टेशन ऑफिसर) 01
फायरमैन 77
कांस्टेबल (ड्राइवर - FS) 17
सफाई कर्मचारी 02
फॉलोअर कुक 01
फॉलोअर दफ्तरी 01
सब-इंस्पेक्टर (GD) 01
कांस्टेबल (GD) 29
कांस्टेबल (वायरलेस) 02
नर्सिंग असिस्टेंट 01
कांस्टेबल (नाई) 01
कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी) 01
कांस्टेबल (पानी लाने वाला) 01

कौन कर सकता है आवेदन?

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार कौशल और अन्य निर्धारित पात्रताओं का होना भी जरूरी होगा।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 33 वर्ष तक तय की गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 17 मई के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले शारीरिक मापन और सहनशक्ति परीक्षण (PM & ET) होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, फिर पद के अनुसार ट्रेड/स्किल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 19,900 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अंडमान और निकोबार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए संबंधित भर्ती के "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) सही साइज में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed