India Post GDS Merit List OUT: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट जारी, ऐसे चेक करें आपका चयन हुआ या नहीं
India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। सर्किल-वार पहली मेरिट सूची वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी मेरिट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विस्तार
India Post GDS 1st Merit List 2026 OUT: भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट सूची प्रकाशित कर दी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। जिन भी उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर सर्किल-वार मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट सर्कल-वार मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और पंजीकरण संख्या शामिल है। रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी हो चुके हैं।
23 मार्च से पहले करना होगा रिपोर्ट
शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स 23 मार्च को या उससे पहले उस डिवीजन के डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने होंगे जिसके लिए वे चुने गए हैं। कैंडिडेट्स को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और 2 सेट फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करना होगा।
28 हजार से अधिक रिक्तियों पर होनी है नियुक्ति
इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय डाक सेवा विभाग में जीडीएस की 28,636 रिक्तियां भरी जानी हैं। विभाग ने पहली मेरिट जारी कर दी है। श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है:
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 12,696 |
| ओबीसी | 5,694 |
| एससी | 3,942 |
| एसटी | 2,716 |
| EWS | 2,719 |
| दिव्यांग (PwD) | 869 |
| कुल | 28,636 |
राज्य (सर्किल) के अनुसार प्रमुख वैकेंसी
इस भर्ती में कई राज्यों में बड़ी संख्या में पद उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश में 3,169 पद, महाराष्ट्र में 3,553 पद, पश्चिम बंगाल में 2,983 पद, मध्य प्रदेश में 2,102 पद और तमिलनाडु में 2,009 पद घोषित किए गए हैं। बिहार में 1,344 पद, ओडिशा में 1,191 पद, छत्तीसगढ़ में 1,155 पद, झारखंड में 908 पद और राजस्थान में 634 पद शामिल हैं। दिल्ली सर्किल में कुल 38 पद उपलब्ध हैं। प्रत्येक राज्य के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है।
| राज्य / सर्किल | रिक्त पद |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश (UP) | 3,169 |
| महाराष्ट्र | 3,553 |
| पश्चिम बंगाल | 2,983 |
| मध्य प्रदेश | 2,102 |
| तमिलनाडु | 2,009 |
| बिहार | 1,344 |
| ओडिशा | 1,191 |
| छत्तीसगढ़ | 1,155 |
| झारखंड | 908 |
| राजस्थान | 634 |
| उत्तराखंड | 436 |
| दिल्ली | 38 |
अब आगे क्या?
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया गया है। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को संबंधित डिविजनल हेड के पास डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
ऐसे देखें मेरिट में अपना नाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- यहां जीडीएस भर्ती वाले अनुभाग में जाएं।
- अब 'Shortlisted Candidates: Schedule-1, January-2026' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- संबंधित सर्किल चुनें।
- मेरिट सूची स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- सूची में अपना नाम खोजें।
कमेंट
कमेंट X