पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Interview Success Tips: First 90 Seconds Can Shape the Recruiter's Impression

Interview: नौकरी का इंटरव्यू देने जा रहे हैं? पहले 90 सेकंड में बनती है आपकी छवि, ऐसे छोड़ें बेहतरीन प्रभाव

Fri, 03 Jul 2026 12:55 PM IST
Shahin Praveen भारत भूषण अरजरिया, करिअर सलाहकार
भारत भूषण अरजरिया, करिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 03 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

Job interview Preparation: इंटरव्यू में आपकी सफलता केवल सही जवाबों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास और शिष्टाचार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इंटरव्यू के शुरुआती 90 सेकंड में ही इंटरव्यू बोर्ड आपके बारे में पहली राय बना लेता है, इसलिए शुरुआत से ही सकारात्मक प्रभाव छोड़ना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Interview Success Tips: First 90 Seconds Can Shape the Recruiter's Impression
Interview Tips - फोटो : freepik

विस्तार

Interview Tips: इंटरव्यू को लेकर सामान्य तौर पर यह कहा जाता है कि 'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन'। यानी इंटरव्यू बोर्ड पर आप जो शुरुआती असर डालते हैं, वह निर्णायक हो सकता है। इसलिए जब भी आप किसी इंटरव्यू में शामिल हों, तो समझ लें कि पहले 90 सेकंड आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

विज्ञापन


इस दौरान इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य आपकी शारीरिक मुद्रा, चेहरे के भाव, आत्मविश्वास, बोलने का तरीका और सामान्य शिष्टाचार पर खास ध्यान देते हैं। आपके प्रवेश से लेकर आपके बैठने और बातचीत शुरू करने तक हर छोटी चीज नोटिस की जाती है। इसके बाद ही सवाल-जवाब का क्रम शुरू होता है, लेकिन तब तक आपका पहला प्रभाव पहले ही बन चुका होता है और वही आगे की बातचीत की दिशा तय करता है।

विज्ञापन

शुरुआत चुनौतियों को बताकर करें

इंटरव्यू में जब आपसे पूछा जाए कि अब तक आपने क्या किया, तो जवाब में उन चुनौतियों का भी जिक्र करें, जिनका आपने सफलतापूर्वक सामना किया हो। इससे इंटरव्यू लेने वाले को तुरंत आपके काम का संदर्भ समझ में आ जाता है। एक या दो स्पष्ट वाक्यों में बताएं कि समस्या क्या थी, वह कितनी बड़ी या जटिल थी, और उसे समय पर हल करना क्यों जरूरी था। इससे आपके काम की गंभीरता और जिम्मेदारी दोनों साफ दिखाई देती हैं। जब आप शुरुआत में ही चुनौती को साफ और व्यवस्थित तरीके से बताते हैं, तो आपका पूरा जवाब आसानी से समझ में आने वाला बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी भूमिका को साफ दर्शाएं

चुनौती बताने के बाद विस्तार से समझाइए कि उस समस्या को हल करने के लिए आपने क्या-क्या कदम उठाए। अपने योगदान पर ज्यादा ध्यान दें और 'हमने' की जगह जहां उचित हो, 'मैंने' का इस्तेमाल करें, ताकि इंटरव्यू लेने वाले को आपकी भूमिका साफ दिखाई दे। यह भी बताइए कि आपने निर्णय कैसे लिए, किन तरीकों या कौशलों का इस्तेमाल किया और आपकी सोच ने उस समस्या के समाधान में क्या योगदान दिया। जब आप अपनी कार्रवाई को स्पष्ट, क्रमबद्ध और आत्मविश्वास के साथ बताते हैं, तो इंटरव्यू लेने वाले को आपकी नेतृत्व क्षमता, समस्या सुलझाने की योग्यता और जिम्मेदारी निभाने का तरीका आसानी से समझ में आ जाता है।

  • आत्मविश्वास और चेहरे के भाव पर ध्यान दें।
  • शुरुआत में बताएं कि आप कौन हैं और क्या करते हैं।
  • अपने एक से दो सबसे मजबूत कौशल या अनुभव हाइलाइट करें।
  • अपने फैसलों और कार्यप्रणाली का उल्लेख करें।
  • बात को नौकरी और भूमिका से जोड़कर रखें।

नतीजों को संख्याओं में बताएं

अपने हर जवाब के अंत में यह जरूर बताएं कि आपके काम का क्या नतीजा निकला। अगर हो सके, तो अपने नतीजों को संख्याओं में दिखाइए। जब आप अपने काम के असर को आंकड़ों के साथ बताते हैं, तो आपकी बात ज्यादा भरोसेमंद और प्रभावशाली लगती है। इससे इंटरव्यू लेने वाले को यह समझने में आसानी होती है कि आपके काम से वास्तव में क्या बदलाव आया। बेवजह की लंबी कहानी बताने से बचें। इससे आपका जवाब छोटा, प्रभावी और याद रखने लायक बन जाता है। इसके साथ ही कोशिश करें कि आपका जवाब स्पष्ट हो, ताकि सामने वाला आसानी से समझ सके। हर उत्तर में स्पष्टता और आत्मविश्वास दिखाना आपके चयन की संभावना को और मजबूत बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed