सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Is Networking Only Easy for Extroverts? The Real Truth About Human Connection

Networking: क्या नेटवर्किंग केवल एक्स्ट्रोवर्ट्स के लिए आसान है? जानिए अंतर्मुखी और बहिर्मुखी का असली सच

मौरा मैकएडम, प्रोफेसर डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 27 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Relationship Building: नेटवर्किंग का असली मतलब सिर्फ ज्यादा लोगों से मिलना नहीं, बल्कि सही लोगों से meaningful जुड़ाव बनाना है। अक्सर माना जाता है कि यह केवल बहिर्मुखी लोगों के लिए आसान होता है, लेकिन सच यह है कि हर व्यक्ति चाहे वह अंतर्मुखी हो या बहिर्मुखी अपनी तरह से मजबूत रिश्ते बना सकता है।

Is Networking Only Easy for Extroverts? The Real Truth About Human Connection
Networking - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Confidence Building: अक्सर नेटवर्किंग को ज्यादा लोगों से मिलना या कुशलतापूर्वक बात करना समझा जाता रहा है, लेकिन इसमें विशेषज्ञता हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी) लोगों को इसमें मुश्किलें भी आ सकती हैं। उन्हें लग सकता है कि लोगों से जुड़ना सिर्फ एक्सट्रोवर्ट (बहिर्मुखी) लोगों के लिए आसान है। लेकिन यह सोच सही नहीं है। नेटवर्किंग का मतलब सबसे ज्यादा बोलना नहीं है, बल्कि सही लोगों से सच्चे और मजबूत रिश्ते बनाना है। अंतर्मुखी लोग भी अपने शांत स्वभाव, ध्यान से सुनने की आदत और गहराई से जुड़ने की कला के जरिये इसमें उतने ही सफल हो सकते हैं।
Trending Videos

अपनी खूबियों को पहचानें

नेटवर्किंग न कर पाना आत्मविश्वास की कमी नहीं, बल्कि आपकी सोच पर निर्भर करता है। कई लोग गहराई से सोचते हैं और ध्यान से सुनते हैं, जो उन्हें बेहतर संबंध बनाने में मदद करता है। हर किसी से बात करने के बजाय एक या दो लोगों से अर्थपूर्ण बातचीत करना अधिक प्रभावी होता है। जिज्ञासा के साथ की गई नेटवर्किंग अधिक स्वाभाविक और असरदार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीखने के अवसर के रूप में देखें

नेटवर्किंग का सही अर्थ लोगों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उनसे जुड़ना है। जब आप इसे सीखने और समझने के अवसर के रूप में देखते हैं, तो बातचीत अधिक स्वाभाविक हो जाती है और दबाव भी कम महसूस होता है। इससे आप सामने वाले को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और एक भरोसेमंद संबंध बना सकते हैं। ऐसी बातचीत लंबे समय तक यादगार बनी रहती है और अधिक प्रभावशाली होती है।

प्रकृति के अनुरूप तैयारी

चाहे आप अंतर्मुखी हों या बहिर्मुखी, दोनों के लिए अपनी प्रकृति के अनुसार तैयारी करना उपयोगी होता है। यदि आप पहले से तय कर लें कि किसी कार्यक्रम में जाने का आपका उद्देश्य क्या है, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। साथ ही, जिन लोगों से मिलना जरूरी है, उनसे बातचीत के लिए कुछ सरल विषय पहले से तैयार रखना भी काफी मददगार साबित होता है। इससे आप बातचीत की शुरुआत आसानी से कर पाते हैं।

फॉलो-अप करें

नेटवर्किंग को मजबूत बनाने में फॉलो-अप बहुत जरूरी है। किसी से मिलने के बाद एक छोटा-सा संदेश भेजना-जैसे धन्यवाद कहना या बातचीत को आगे बढ़ाना यह दर्शाता है कि आप उस रिश्ते को महत्व देते हैं। इससे संबंध मजबूत होते हैं और लंबे समय तक बने रहते हैं।

खुद को पर्याप्त समय दें

किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी ऊर्जा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि नेटवर्किंग में थकान होना सामान्य बात है। इसलिए जरूरत से ज्यादा कार्यक्रमों में न जाएं और खुद को पर्याप्त समय दें। संतुलन बनाए रखना ही लंबे समय तक प्रभावी और स्वस्थ तरीके से नेटवर्किंग करने की कला है। इससे आप बिना थके लगातार बेहतर तरीके से लोगों से जुड़ पाते हैं।

-द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed