फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Lucknow Rojgar Mela 2026: Over 2,800 Job Openings Available for Freshers and Experienced Candidates

UP Rojgar Mela: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, लखनऊ रोजगार मेले में 2800+ पदों पर होगी भर्ती; सैलरी 35 हजार तक

Sun, 02 Aug 2026 12:04 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 02 Aug 2026 12:04 PM IST
सार

Rojgar Mela 2026 UP: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ में 3 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां 2800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इस मेले में फ्रेशर्स भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow Rojgar Mela 2026: Over 2,800 Job Openings Available for Freshers and Experienced Candidates
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Lucknow Rojgar Mela 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, खासकर फ्रेशर्स के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ में जल्द ही एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती के लिए हिस्सा लेंगी। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आईबीएम और 1एम1बी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस मेले में 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, स्नातक, स्नातकोत्तर, फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवार सभी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलेंगे और आकर्षक वेतन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

  • प्रोमोटर
  • ट्रेनी मैन्युफैक्चरिंग
  • टेस्टिंग एंड कमीशनिंग इंजीनियर
  • बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव
  • लोन सेल्स एग्जीक्यूटिव
  • टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव
  • ऑपरेटर
  • स्टीवर्ड
  • कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव (वॉइस प्रोसेस)
  • बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव
  • एचआर रिक्रूटर
  • NAPS ट्रेनी और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती।

सैलरी 35 हजार तक

रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को 10,200 से 35,000 प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। सैलरी पद और उम्मीदवार के अनुभव के अनुसार तय की जाएगी। फ्रेशर्स के लिए भी यह नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के बाद निर्धारित तिथि पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।
 

क्या है जरूरी दस्तावेज?

रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर जाएं। यदि उम्मीदवारों को रोजगार मेले से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Job Fair सेक्शन में जाकर Active Rojgar Mela विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली हुई सूची में 3 अगस्त 2026 का लखनऊ रोजगार मेला चुनें।
  • रोजगार मेले के नाम पर क्लिक करके पदों और भर्ती से जुड़ी जानकारी देखें।
  • Apply Now in Job Fair विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • पहले से पंजीकृत उम्मीदवार सीधे Sign In करके लॉगिन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed