फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Bharti 2026: Recruitment Begins in Farrukhabad, Etah-Hapur; No Exam

UP Anganwadi Bharti 2026: फर्रुखाबाद, एटा-हापुड़ समेत कई जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती; नहीं देना होगा एग्जाम

Sun, 02 Aug 2026 12:42 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 02 Aug 2026 12:42 PM IST
सार

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में कई नए जिलों में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा तक ही खुली रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन
UP Anganwadi Bharti 2026: Recruitment Begins in Farrukhabad, Etah-Hapur; No Exam
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छा मौका है। राज्य के 16 नए जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक और योग्य महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। नई भर्ती   फर्रुखाबाद, हापुड़ संत रविदासनगर समेत कई जिलों में निकाली गई है। सभी जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। खास बात यह है कि आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अधिक पढ़ाई यानी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी महिलाएं भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। उम्र प्रमाण के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र को मान्य माना जाएगा।
  • आवेदन करने वाली महिला उसी ग्रामसभा या शहरी क्षेत्र के वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है। दूसरे ग्रामसभा या वार्ड के निवासियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

देखें जिलावाइज पद

जिला का नाम कार्यकत्री के पद आवेदन की अंतिम तिथि
कुशीनगर 245 19 अगस्त 2026
संत रविदासनगर 192 20 अगस्त 2026
हापुड़ 120 18 अगस्त 2026
एटा 133 17 अगस्त 2026
सीतापुर 365 16 अगस्त 2026
लखीमपुर खीरी 419 15 अगस्त 2026
बुलंदशहर 255 14 अगस्त 2026
फिरोजाबाद 101 13 अगस्त 2026
बस्ती 138 12 अगस्त 2026
सहारनपुर 250 12 अगस्त 2026
अयोध्या 220 11 अगस्त 2026
उन्नाव 326 11 अगस्त 2026

 

 

 

बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

  • आंगनवाड़ी वर्कर पद पर उम्मीदवारों का चयन 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • बराबर अंक होने पर वरीयता: अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो चयन में कुछ वर्गों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सबसे पहले विधवा बीपीएल महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद तलाकशुदा/परित्यक्ता बीपीएल उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।
  • फिर बीपीएल, विधवा एपीएल, तलाकशुदा/परित्यक्ता एपीएल और अंत में एपीएल उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरी?

विधवा उम्मीदवारों को ग्राम पंचायत अधिकारी या संबंधित नगर निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र और परिवार पंजिका की प्रमाणित कॉपी देनी होगी। तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए न्यायालय या कानूनी आदेश को मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed