फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: 24,752 Vacancies, No Written Exam, Apply from August 15

Rajasthan Safai Karmchari: सफाई कर्मचारी के 24000+ पदों पर भर्ती, फॉर्म भरने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं

Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सरकार ने 24,000 से अधिक संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक होंगे। किसी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। चयन लिखित परीक्षा के बजाय लॉटरी के जरिए किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: 24,752 Vacancies, No Written Exam, Apply from August 15
Rajasthan Safai Karmchari Bharti - फोटो : AI Generated

विस्तार

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। यानी जो उम्मीदवार कभी स्कूल नहीं गए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया स्वच्छ भारत मिशन और नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन शुरू 15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
कुल पद 24,752
भर्ती का प्रकार संविदा

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है।
  • उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
  • अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल अवधि एक वर्ष होनी चाहिए।
  • अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी 183 नगर निकायों में से केवल एक निकाय के लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन

आयु सीमा

1 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की आयु निर्धारित की जाएगी।

श्रेणी आयु सीमा
न्यूनतम 21 वर्ष
अधिकतम 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • उम्मीदवारों का चयन संबंधित नगरीय निकाय के अनुसार लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।
  • सबसे पहले एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उसी नगरीय निकाय के पात्र उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।
  • यदि पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य नगरीय निकायों के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित अभ्यर्थियों को संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में श्रम विभाग के नियमों के अनुसार ₹7,410 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) 600 रुपये
आरक्षित वर्ग 400 रुपये
दिव्यांग 400 रुपये

आवेदन कैसे होगा?

ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार एलएसजी राजस्थान के पोर्टल या एसएसओ राजस्थान के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के समय निर्धारित श्रेणी के अनुसार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed