Sarkari Naukri 2021: तैयार रहें... इस साल MPPSC की ये 12 भर्ती परीक्षाएं होंगी, जानें डिटेल्स
बेरोजगार युवा इस नए साल में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के तैयार रहें। इस साल MPPSC की ओर से 12 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है।
राज्य लोक सेवा आयोग ने 2021 के लिए अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार एमपीएससी की 12 परीक्षाओं में से तीन राज्य सेवा परीक्षा और तीन राज्य वन सेवा परीक्षाएं होंगी। हालांकि, इनके अतिरिक्त राज्य अभियांत्रिकी सेवा, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास और सहायक प्रबंधक लोक सेवा स्वास्थ्य आदि भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
कुछ पदों पर सीधे साक्षात्कार होंगे
आयोग अप्रैल 2021 में होने वाली राज्य सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा से पहले मार्च 2021 में राज्य सेवा परीक्षा-2019 की मुख्य परीक्षा कराने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 की रुकी हुईं कुछ भर्ती परीक्षाओं की तारीखें भी तय की गई हैं। चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी आदि की भर्ती सीधे साक्षात्कार से होगी।
इसी साल में हो जाएगा चयन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 21 दिसंबर, 2020 को 571 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर विवादों में घिर गया था। खैर, आयोग इस साल सबसे पहले मार्च में उप जिला कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक जैसे पदों के लिए मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी में हैं। उसके बाद अप्रैल में 235 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग के कैलेंडर के मुताबिक मार्च से दिसंबर 2021 तक प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन भी कर लिया जाएगा।
जनवरी, 2020 के बाद से एक भी भर्ती परीक्षा नहीं हुई
उल्लेखनीय है कि 2020 के अंत में राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी किए जाने से बीता साल पीएससी का जीरो ईयर होने से बच गया हो, लेकिन 12 जनवरी, 2020 के बाद से आयोग एक भी भर्ती परीक्षा नहीं ले पाया है। इतना ही नहीं, किसी परीक्षा के बाद होने वाली अंतिम चयन की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई थी। फिलहाल, आयोग ने 12 परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया है।
आयु सीमा में एक साल की छूट
जानिए कब होगी कौनसी परीक्षा
| परीक्षा | विज्ञापन प्रकाशन | प्रारंभिक परीक्षा | प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | मुख्य परीक्षा | मुख्य परीक्षा परिणाम | साक्षात्कार | अंतिम चयन परिणाम |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 | नवंबर 2019 | जनवरी 2020 | दिसंबर 2020 | मार्च 2021 | जून-जुलाई 2021 | अगस्त-सितंबर 2021 | सितंबर 2021 |
| राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 |
नवंबर 2019ं |
जनवरी 2020 | दिसंबर 2020 | फरवरी-मार्च 2021 | मार्च 2021 | अप्रैल 2021 | अप्रैल 2021 |
| राज्य सेवा परीक्षा 2020 | दिसंबर 2020 | अप्रैल 2021 | मई 2021 | जुलाई- अगस्त 2021 | अक्तूबर 2021 | नवंबर-दिसंबर 2021 | दिसंबर 2021 |
| राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 | दिसंबर 2020 | अप्रैल 2021 | मई 2021 | जुलाई 2021 | - | - | सितंबर 2021 |
| राज्य सेवा परीक्षा 2021 | जून 2021 | अगस्त 2021 | सितंबर 2021 | - | - | - | - |
| राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 | जून 2021 | अगस्त 2021 | सितंबर 2021 | - | - | - | - |
चार परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी, दो में सीधे साक्षात्कार
| परीक्षा | विज्ञापन प्रकाशन | ऑनलाइन परीक्षा | परीक्षा परिणाम | साक्षात्कार | अंतिम चयन |
| राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 | दिसंबर 2020 | जून 2021 | जून 2021 | जुलाई 2021 | अगस्त 2021 |
| सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास परीक्षा 2019 |
नवंबर 2019 |
फरवरी 2021 | फरवरी 2021 | मार्च-अप्रैल 2021 | अप्रैल 2021 |
| दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 | नवंबर 2019 | जून 2021 | जून 2021 | जुलाई 2021 | जुलाई 2021 |
| मेडिकल ऑफिसर मेडिकल और मेडिकल ऑफिसर नॉन मेडिकल 2020 | दिसंबर 2020 | सीधे साक्षात्कार | फरवरी 2021 | फरवरी 2021 | |
| सहायक संचालक उद्यानिकी परीक्षा 2021 | फरवरी 2021 | सीधे साक्षात्कार | अप्रैल 2021 | मई 2021 | |
| सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा | मार्च 2021 | जून 2021 | जून 2021 | अगस्त 2021 | सितंबर 2021 |