सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Budget Holi Home Decor Ideas Under 5000 Rs Home Makeover

Holi Home Decor Ideas: सिर्फ 5000 रुपये में घर बनेगा 5-स्टार होटल जैसा! अपनाएं ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 02 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi Home Decor Ideas : लग्जरी लुक के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। सही रंगों का चुनाव, हल्की लाइटिंग, साफ-सुथरी सजावट और थोड़ा-सा क्रिएटिव टच ये सब मिलकर आपके घर को 5000 रुपये में भी रॉयल बना सकते हैं।

Budget Holi Home Decor Ideas Under 5000 Rs Home Makeover
होम डेकोर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Holi Home Decor: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मेहमानों के स्वागत और घर की सजावट का भी खास मौका है। लेकिन हर बार डेकोर पर ज्यादा खर्च करना जरूरी नहीं। अगर आपका बजट सिर्फ 5000 रुपये है, तो भी आप अपने घर को ऐसा लुक दे सकते हैं कि मेहमान कहें, “वाह! क्या रॉयल फील है!” आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप बजट प्लान, जिससे आपका घर होली पर दिखे स्टाइलिश, क्लासी और फेस्टिव।

Trending Videos


लग्जरी लुक के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। सही रंगों का चुनाव, हल्की लाइटिंग, साफ-सुथरी सजावट और थोड़ा-सा क्रिएटिव टच ये सब मिलकर आपके घर को 5000 रुपये में भी रॉयल बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉल डेकोर में करें स्मार्ट बदलाव

  • कलरफुल फैब्रिक वॉल हैंगिंग
  • फ्रेम किए हुए फेस्टिव कोट्स
  • DIY मिरर वर्क या मंडला आर्ट
  • होली थीम वाले पोस्टर या “Happy Holi” कैनवास आर्ट दीवार पर लगाएं। कम खर्च में दीवार का पूरा मूड बदल जाता है। इस तरह के डेकोर के लिए 800 से 1200 रुपये खर्च हो सकते हैं।


कुशन और थ्रो कवर से इंस्टेंट मेकओवर

नए सोफा कवर खरीदना महंगा हो सकता है, लेकिन ब्राइट कलर के कुशन कवर, एथनिक प्रिंट्स और मल्टीकलर थ्रो ब्लैंकेट महंगे और क्लासी लुक देंगे। सिर्फ कुशन बदलने से लिविंग रूम में नया और लग्जरी लुक आता है। 


फ्लावर और लाइटिंग का जादू

ताजे गेंदा या गुलाब के फूल, फेयरी लाइट्स और कांच के बाउल में पानी और फ्लोटिंग कैंडल से सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा लाइटिंग हमेशा घर को महंगा और क्लासी दिखाती है। शाम के समय हल्की पीली रोशनी लग्जरी माहौल बनाती है।


सेंटरपीस और टेबल डेकोर 


रंगों से भरी थाली, ड्राई फ्लावर अरेंजमेंट और ट्रे में सजी हुई गुजिया और मिठाई से घर को सजाएं। डाइनिंग टेबल पर सिम्पल लेकिन एलिगेंट सेटअप रखें। छोटी-छोटी डिटेल्स ही लग्जरी फील देती हैं।


ग्रीन टच जोड़ें 

छोटे इनडोर प्लांट्स, रंगीन गमले और बालकनी में फ्लावर पॉट्स से घर को ग्रीन टच दें। हरियाली हमेशा घर को फ्रेश और महंगा दिखाती है।


खुशबू से बनाएं रॉयल एंबियंस 

अरोमा कैंडल, अगरबत्ती या डिफ्यूजर और लैवेंडर या चंदन की खुशबू से घर को राॅयल एंबियंस दें। लग्जरी सिर्फ दिखने में नहीं, महसूस होने में भी है।


DIY से बचाएं पैसे

पुराने दुपट्टे से टेबल रनर बनाएं। रंगीन कांच की बोतल को फूलदान बनाएं और बच्चों के साथ रंगोली बनाएं। DIY चीजें पर्सनल टच देती हैं, जो किसी भी महंगे डेकोर से ज्यादा खास होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed