फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: बाजार जैसी गिफ्ट पैकिंग करें घर पर, ये हैं आसान तरीके

Tue, 17 Dec 2024 03:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 17 Dec 2024 03:48 PM IST
सार

घर पर बाजार की तरह आकर्षक तरीके से गिफ्ट को पैक करने के लिए यहां आपको आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप गिफ्ट की खूबसूरती को दोगुना बना देंगे।  

विज्ञापन
Christmas 2024 DIY Gift Packaging Ideas Easy Tips For Gift Wrapping in Hindi
गिफ्ट को रैप करना - फोटो : instagram

Christmas DIY Gift Wrapping Ideas: क्रिसमस 2024 और नव वर्ष 2025 का पर्व आने वाला है। इन खास दिनों के लिए लोग उत्साहित रहते हैं और पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, पार्टनर और घर के बच्चों को तोहफे देते हैं। सीक्रेट सांता बनकर वह अपने प्रिय को गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। तोहफे जब तक गिफ्ट रैप न हों तब तक मजा नहीं आता। उपहार को पैक या रैप करने से उसके प्राप्त करने वाले में ये जानने की उत्सुकता होती है कि इसमें क्या तोहफा है। इसके साथ ही पैकेजिंग उपहार की सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करती है।



बाजार में इन दिनों गिफ्ट रैपिंग बेहद रचनात्मक और कमाई का बड़ा जरिया बनता जा रहा है। हालांकि आकर्षक तरीके से अपने तोहफे को पैक कराने में काफी व्यय हो जाता है। हालांकि अब घर पर खुद से गिफ्ट को रैप करके पैसे भी बचा सकते हैं और तोहफे के साथ अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं। घर पर बाजार की तरह आकर्षक तरीके से गिफ्ट को पैक करने के लिए यहां आपको आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप गिफ्ट की खूबसूरती को दोगुना बना देंगे।  
 

Christmas 2024 DIY Gift Packaging Ideas Easy Tips For Gift Wrapping in Hindi
गिफ्ट को रैप करना - फोटो : instagram

कपड़े में रैप करें

तोहफे को पैक करने के लिए कपड़े का उपयोग इन दिनों काफी चलन में है। आप पुराने कपड़ों के टुकड़ों या नेट के कपड़ों का इस्तेमाल करके गिफ्ट को रैप कर सकते हैं। कपड़े से गिफ्ट रैप करने के लिए आपको अच्छी तरह के गांठ बांधनी होती है जो गिफ्ट की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

Christmas 2024 DIY Gift Packaging Ideas Easy Tips For Gift Wrapping in Hindi
गिफ्ट रैपिंग - फोटो : instagram

रैपिंग पेपर

गिफ्ट को रैप करने के लिए बाजार में कई तरह के रैपिंग पेपर उपलब्ध हैं। रैपिंग पेपर के बीचों-बीच तोहफे को रखें और उसे चारों तरफ से लपेटें। रैपिंग पेपर से गिफ्ट को लपेटने के लिए ग्लू या सेलो टेप का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 DIY Gift Packaging Ideas Easy Tips For Gift Wrapping in Hindi
गिफ्ट को रैप करना - फोटो : instagram

रिबन का उपयोग

गिफ्ट की पैकिंग को आकर्षक बनाने के लिए आप रिबन का उपयोग कर सकते हैं। फैब्रिक हो या कागज की पैकिंग हो, साधारण तरीके से की गई किसी भी पैकिंग को रिबन वर्क के जरिए खूबसूरत तरीके से सजाया जा सकता है।

विज्ञापन
Christmas 2024 DIY Gift Packaging Ideas Easy Tips For Gift Wrapping in Hindi
गिफ्ट को रैप करना - फोटो : instagram

फैब्रिक से गिफ्ट रैप

कपड़े के अलावा भी कई फैब्रिक हैं, जिसने गिफ्ट को ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है। आप सामान्य जूट के फैब्रिक का उपयोग कर सकते हैं। नेट या आर्गेंजा फैब्रिक से भी गिफ्ट को पैक कर  सकते हैं। ये देखने में ज्यादा प्रभावशाली और दूसरे गिफ्ट से अलग नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed