फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में कैसे रखें बच्चों का ख्याल? गतिविधियों में व्यस्त रखना है जरूरी

Sun, 21 Jun 2020 09:53 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 21 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown impact on children tips for healthy parenting during covid 19 outbreak
बच्चों पर कोरोना वायरस का बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels

कोरोना वायरस का प्रभाव सभी पर पड़ा है। इस वायरस के कारण जीवनशैली में कई तरह के बदलाव आए हैं। बच्चों पर कोरोना वायरस का बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है। कोरोना वायरस के इस दौर में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।



इस वायरस की वजह से मानसिक समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। बच्चों में किसी भी तरह की मानसिक समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए उनका विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों के मानसिक विकास के लिए बाहर खेलने जाने से लेकर घूमना बहुत जरूरी होता है। परंतु इस समय घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है।

इस समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बच्चों का ख्याल रख सकते हैं। आपको बच्चों को सिर्फ कोरोना वायरस से ही सुरक्षित नहीं रखना है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास का भी पूरा ध्यान रखना है। आइए जानते हैं इस कोरोना काल में कैसे रखें बच्चों का ध्यान....
 

coronavirus lockdown impact on children tips for healthy parenting during covid 19 outbreak
बच्चों का एक रुटीन बना लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels

एक रूटीन बनाएं

  • बच्चों का एक रूटीन बना लें। जिस तरह से लॅाकडाउन से पहले बच्चों का रूटीन हुआ करता था। उसी तरह इस समय भी उनका एक रूटीन बना लें। इस रूटीन को फॅालों करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। आप बच्चों के स्कूल रूटीन को भी फॅालों कर सकते हैं। अगर आप बच्चों का रूटीन नहीं बनाएंगे तो बाद में आपको कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

 

coronavirus lockdown impact on children tips for healthy parenting during covid 19 outbreak
बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parents

पढ़ाई का समय निर्धारित करें

  • कोरोना वायरस की वजह से बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। इस समय जरूरी है कि आप बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। बच्चों की पढ़ाई का एक समय बना लें और उस समय उनको सिर्फ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown impact on children tips for healthy parenting during covid 19 outbreak
बच्चों के सोने और जागने का समय निर्धारित करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोने और जागने का समय निर्धारित करें

  • बच्चों के सोने और जागने का समय निर्धारित करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बच्चों को नींद से संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।


 

विज्ञापन
coronavirus lockdown impact on children tips for healthy parenting during covid 19 outbreak
बच्चों के लिए खेलना और टीवी देखना भी जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खेलने और टीवी देखने का समय निर्धारित करें

  • बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलना और टीवी देखना भी जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये सब चीजें एक रुटीन में रहकर ही की जाएं। बच्चों के खेलने और टीवी देखने का एक समय बना लें।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed