सब्सक्राइब करें

Corona Vaccine Update: कोरोना से जंग में भारत को एक और कामयाबी, देश की दूसरी वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: after Covaxin Ahmedabad based zydus cadila gets Covid vaccine dcgi nod for Human Trial
Coronavirus Vaccine: देश की एक और वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन समेत कई देशों में वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने को लेकर प्रयासरत है। करीब डेढ़ दर्जन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच चुकी है। ट्रायल प्रक्रिया के परिणाम भी सकारात्मक आ रहे हैं। देश में आईसीएमआर और भारत बायोटेक कंपनी सात जुलाई से कोरोना की वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (COVAXIN) का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने जा रही है। आईसीएमआर आगामी 15 अगस्त तक वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बीच देश की एक और वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिल गई है। यह वैक्सीन गुजरात के अहमदाबाद की जाइडस कैडिला कंपनी (Zydus Cadila Healthcare Ltd) ने बनाई है।

CoronaVirus Vaccine in India Latest News: after Covaxin Ahmedabad based zydus cadila gets Covid vaccine dcgi nod for Human Trial
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
  • भारत बायोटेक की 'कोवाक्सिन' (COVAXIN) के बाद अब अहमदाबाद स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी जाइडस कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने भी कोविड-19 वैक्सीन तैयार की है। कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India, DCGI) ने इस वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल के लिए मंजूरी भी दे दी है। 
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: after Covaxin Ahmedabad based zydus cadila gets Covid vaccine dcgi nod for Human Trial
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्सा
  • अभी पिछले दिनों हैदराबाद की भारत बायोटेक को इंसानी ट्रायल की अनुमति मिली थी और अब अहमदाबाद की इस कंपनी को भी डीजीसीआई ने इजाजद दे दी है। इसके साथ ही जाइडस कैडिला इंसानों पर परीक्षणों के लिए अनुमति हासिल करने वाली देश की दूसरी कंपनी बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: after Covaxin Ahmedabad based zydus cadila gets Covid vaccine dcgi nod for Human Trial
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
  • जाइडस कैडिला कंपनी का दावा है कि उसकी इस वैक्सीन जानवरों पर किए गए ट्रॉयल में कारगर साबित हुई है। कंपनी ने जानवरों पर किए गए ट्रायल की रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को सौंपी, जिसे देखते हुए डीजीसीआइ ने कंपनी को वैक्सीन के मानव परीक्षण के पहले और दूसरे चरण की मंजूरी दी।
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: after Covaxin Ahmedabad based zydus cadila gets Covid vaccine dcgi nod for Human Trial
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
  • समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, अहमदाबाद की जाइडस कैडिला कंपनी (Zydus Cadila Healthcare Ltd) जल्द ही इंसानों पर वैक्सीन के ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि पहले और दूसरे चरण के ट्रायल को लगभग तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed