फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: च्यवनप्राश से बढ़ती है इम्यूनिटी, कोरोना के ट्रायल में भी मिली सफलता, इसके फायदे कर देंगे हैरान

Mon, 07 Sep 2020 09:32 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus chyawanprash trial immunity booster food health benefits of chyawanprash ingredients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने में दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन जैसे देशों में जहां एडवांस तकनीक के जरिए वैक्सीन बनाने का काम किया जा रहा है, तो वहीं भारत में इसके साथ-साथ आयुर्वेद का भी सहारा लिया जा रहा है और खुशी की बात ये है कि इसके सकरात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में च्यवनप्राश का ट्रायल जून से अगस्त तक हुआ, जिसे आयुर्वेद संस्थान ने तैयार किया है। इस ट्रायल में 100 कर्मचारियों को च्यवनप्राश दी गई और 100 को नहीं दी गई। फिर च्यवनप्राश खाने और नहीं खाने वालों की इम्युनिटी परखी गई, जिसमें सकारात्मक नतीजे देखने को मिले। 

Coronavirus chyawanprash trial immunity booster food health benefits of chyawanprash ingredients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रायल में यह पाया गया कि च्यवनप्राश लेने वाले बीमार नहीं हुए। ट्रायल के जांचकर्ता डॉ. एके. सोनकर ने बताया कि परिणाम बेहतर मिले हैं। इनका मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। केजीएमयू की संक्रामक रोग यूनिट के नोडल प्रभारी डॉ. डी. हिमांशु का कहना है कि यह भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अब ट्रायल के सभी पहलुओं का मूल्यांकन कर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा। 

Coronavirus chyawanprash trial immunity booster food health benefits of chyawanprash ingredients
Coronavirus TIps by Ayush Ministry - फोटो : Twitter@AIR

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने भी कुछ महीने पहले च्यवनप्राश के फायदों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'च्यवनप्राश का सेवन सर्दी-गर्मी किसी भी मौसम में कर सकते हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें आंवला होता है, जो किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। च्यवनप्राश सुबह नाश्ते में ले सकते हैं, लेकिन दूध में मिला कर नहीं पीना चाहिए।' उनका कहना था कि जिस राज्य में च्यवनप्राश की बिक्री ज्यादा हुई है, वहां मृत्यु दर कम हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus chyawanprash trial immunity booster food health benefits of chyawanprash ingredients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

च्यवनप्राश से क्या फायदा? 

च्यवनप्राश में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। एक अध्ययन में भी यह पाया गया है कि च्यवनप्राश इम्यूनिटी सेल्स की गतिविधि बढ़ा देता है, जिससे संक्रमण की संभावनाएं घट जाती हैं। यह अध्ययन खांसी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित कुछ लोगों पर किया गया था। 

विज्ञापन
Coronavirus chyawanprash trial immunity booster food health benefits of chyawanprash ingredients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

च्यवनप्राश में कौन-कौन सी आयुर्वेदिक औषधियां होती हैं? 

च्यवनप्राश में आंवला, ब्राह्मी, बादाम तेल और अश्वगंधा जैसी आयुर्वेदिक औषधियां मिली होती हैं। कहा जाता है कि पहले के समय में कुछ ऐसे च्यवनप्राश होते थे, जिसमें 20 से अधिक जड़ी-बूटियां मिलाई जाती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed