{"_id":"5f4408788ebc3e3cd06df1b7","slug":"coronavirus-new-study-says-bp-medication-may-improve-covid-19-survival-rates-coronavirus-drug-update-coronavirus-medicine-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus drug: मिल गई कोरोना की एक और दवा, दावा- मौत का खतरा कर देती है कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus drug: मिल गई कोरोना की एक और दवा, दावा- मौत का खतरा कर देती है कम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक हुए शोध से ये पता चला है कि कोरोना वायरस बुजुर्गों और पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है। इसमें डायबिटीज से लेकर दिल के मरीज और ब्लड प्रेशर के मरीज भी शामिल हैं। हालांकि कोरोना वायरस से मौत का खतरा कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल संक्रमित मरीजों पर किया जा रहा है। अब ब्लड प्रेशर की एक दवा इसमें कारगर साबित हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली एक दवा के इस्तेमाल से कोरोना वायरस से मौत का खतरा एक तिहाई घट जाता है। ये दावा इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजलिया के शोधकर्ताओं ने किया है, जिन्होंने हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप की दवा लेने वाले 28 हजार मरीजों पर अध्ययन किया।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस दवा का नाम एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स (Angiotensin Receptor Blockers) है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह दवा लेने वाले मरीजों में कोरोना वायरस से मौत का खतरा एक तिहाई कम हो जाता है। अध्ययन में शामिल जो मरीज इस दवा का सेवन कर रहे थे, उनमें कोरोना से मौत का खतरा घट गया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन में शामिल मरीजों के कोरोना से गंभीर बीमार होने की आशंका कम पाई गई। हालांकि उनका ये भी कहना है कि फिलहाल उन्हें ये समझने की जरूरत है कि यह दवा कोरोना के खिलाफ कैसे काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शोधकर्ताओं की टीम के प्रमुख डॉ. वैसिलिओऊ ने बताया कि शुरुआत में यह देखा गया था कि कोरोना से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा उन लोगों को अधिक है, जो दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। उस समय यह शक जताया गया था कि उच्च रक्तचाप की दवा का संबंध कोरोना से गंभीर रूप से बीमार पड़ने से हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी शक को दूर करने और कोरोना के मरीजों पर दवा के प्रभाव को समझने के लिए यह अध्ययन किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
डॉ. वैसिलिओऊ की टीम ने जब कोरोना मरीजों पर 'एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स' दवा के इस्तेमाल का अध्ययन किया तो उससे चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। शोधकर्ताओं को पता चला कि उच्च रक्तचाप की दवा कोरोना से संक्रमित मरीजों को गंभीर रूप से बीमार नहीं करती है बल्कि इससे तो उनकी मौत का खतरा ही कम हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।