फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों के सेवन से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज के मरीज करें परहेज

Fri, 28 Aug 2020 10:03 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 28 Aug 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
diabetic diet meal plan chart avoid these foods fruits and vegetables in diabetes
डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। डायबिटीज में अगर खान-पान का ध्यान न रखा जाए तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। आज के समय में गलत खान- पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी अधिक बढ़ने लगी है। आज हम आपको बताएंगे डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है...

diabetic diet meal plan chart avoid these foods fruits and vegetables in diabetes
डायबिटीज के मरीजों को जंग फूड्स के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

जंग फूड्स 

  • डायबिटीज के मरीजों को जंग फूड्स के सेवन से परहेज करना चाहिए। जंग फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। जंग फूड्स का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
diabetic diet meal plan chart avoid these foods fruits and vegetables in diabetes
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कम ग्लाइसेमिक वाली चीजों का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ज्यादा ग्लाइसेमिक वाली चीजों से परहेज करें

  • शरीर का भोजन से ग्लूकोज बनाने की गति को ग्लेसेमिक इंडेक्स(जीआई) कहा जाता है। आपको बता दें जिस चीज का ग्लेसेमिक इंडेक्स जितना ज्यादा होता है वह उतनी जल्दी ग्लूकोज में तब्दील हो जाता है। जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कम ग्लाइसेमिक वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetic diet meal plan chart avoid these foods fruits and vegetables in diabetes
डायबिटीज की समस्या में अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना खतरनाक हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त चीजों से परहेज करें

  • डायबिटीज की समस्या में अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में हल्का और कम तेल वाला भोजन शामिल करना चाहिए। आपको बता दें डायबिटीज के मरीजों के आहार में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा भी अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
diabetic diet meal plan chart avoid these foods fruits and vegetables in diabetes
डायबिटीज के मरीजों को खान- पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इन चीजों से करें परहेज
डायबिटीज के मरीजों को खान- पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। डायबिटीज के मरीजों को कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए, जैसे-
  • किशमिश
  • तरबूज
  • आलू
  • आम
  • चीकू
  • फुल फैट मिल्क  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed