वजन कम करने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी वजन कम कर सकते हैं। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। वजन बढ़ने की वजह से कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी रहता है। स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे डाइट में किन चीजों को शामिल करने से वजन को कम किया जा सकता है। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से वजन कम हो जाएगा और आपको फैट से भी छुटकारा मिल जाएगा।
{"_id":"5f3136dc8ebc3e3d1c1188b3","slug":"healthy-weight-loss-tips-and-tricks-foods-diet-plan-healthy-foods-to-lose-belly-fat-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन कम करने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, फैट होगा कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन कम करने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, फैट होगा कम
Mon, 10 Aug 2020 05:43 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 10 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
वजन कम करने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हरी पत्तेदार सब्जियां
- वजन को नियंत्रण में रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के फैट को बर्न करने में सहायक होते हैं। इन सब्जियों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है।
दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
डाइट में शामिल करें दालें
- दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दालों का सेवन करने से मोटापा कम होता है और शरीर में एक्सट्रा फैट भी नहीं बनता है। दालों में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
फलों का सेवन करें
- फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। फलों का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो फलों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन
नट्स का सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नट्स का सेवन करें
- नट्स का सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है। नट्स का सेवन करने से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। नट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।