स्वस्थ जीवन जीने के लिए खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। शरीर ठीक तरीके से काम करें इसके लिए जरूरी है कि शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता रहे। खून में अगर हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाए तो कई तरह की बिमारियों का खतरा रहता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले ये पांच फूड आइटम रखेंगे आपकी सेहत का खास ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चुकंदर
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। चुकंदर में कई गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ-साथ खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। एक शोध के अनुसार हफ्ते में दो बार चुकंदर का सेवन करने वाले लोगों के खून में हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या नहीं होती है।
अगर आपको चुकंदर पसंद नहीं तो आप इसका जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
- अनार
अनार का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि अनार का सेवन करने से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है।
आप अनार का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- गाजर
गाजर का सेवन करने से खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होता है।
आप गाजर का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आमतौर पर इसका सेवन हल्वा बनाकर या सलाद के रूप में भी किया जाता है।
- टमाटर
टमाटर में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट में पाए जाते हैं जो हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। टमाटर का सेवन शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
कोरोना से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए टमाटर का सेवन कर सकते हैं।
आप टमाटर का सेवन जूस या सूप के रूप में भी कर सकते हैं।