कोरोना वायरस की वजह से बहुत से लोग अभी भी "वर्क फ्रॅाम होम" ही कर रहे हैं। देश में रोजाना कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है जिस वजह से घर से काम करना ही सुरक्षित है। घर से काम करने की वजह से जीवनशैली में बहुत बड़ा बदलाव आया है। "वर्क फ्रॅाम होम" में आपको स्वस्थ रहने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। "वर्क फ्रॅाम होम" में कुछ गलतियों के कारण पेट से संबंधित गंभीर रोग होने की संभावना भी है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में...
{"_id":"5f3923c78ebc3e3ce91522d0","slug":"piles-bawasir-main-reasons-sitting-continuously-for-hours-health-problems-work-from-home-health-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Work From Home कर रहे हैं तो भूलकर न करें ये गलतियां, हो सकता है पेट से जुड़ा ये गंभीर रोग","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Work From Home कर रहे हैं तो भूलकर न करें ये गलतियां, हो सकता है पेट से जुड़ा ये गंभीर रोग
Fri, 28 Aug 2020 09:27 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से बहुत से लोग अभी भी वर्क फ्रॅाम होम ही कर रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइल्स को बवासीर भी कहा जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाइल्स की समस्या हो सकती है
- "वर्क फ्रॅाम होम" में आपको पाइल्स की समस्या हो सकती है। पाइल्स को बवासीर भी कहा जाता है। पाइल्स या बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें एनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आने लगती है। पाइलस की वजह से गुदा के अंदरूनी या बाहरी हिस्से में कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं, जिनमें कई बार खून निकलने लगता है। इन मस्सों में दर्द भी होता है। कभी-कभी जोर लगाने पर ये मस्से बाहर की ओर आ जाते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए "वर्क फ्रॅाम होम" में किन गलतियों की वजह से पाइल्स की समस्या हो सकती है...
लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करने से पाइल्स की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लगातार कई घंटों तक काम करने से
- विशेषज्ञों के अनुसार लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करने से पाइल्स की समस्या हो सकती है। आज के समय में पाइल्स की समस्या काफी बढ़ने लगी है। "वर्क फ्रॅाम होम" में कई लोग लगातार घंटों बैठकर काम कर रहे हैं, जिस वजह से इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए लगातार बैठकर काम करने से परहेज करना चाहिए। बीच- बीच में ब्रेक लेकर एक छोटी वॅाक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज या योग करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
शारीरिक गतिविधियां न करना
- "वर्क फ्रॅाम होम" में कई लोग घंटों बैठकर काम तो कर रहे हैं, परंतु शारीरिक गतिविधियां बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से पाइल्स की समस्या होने का खतरा है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज या योग करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग करने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन
मोटापे की वजह से भी पाइल्स की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मोटापा
- मोटापे की वजह से भी पाइल्स की समस्या हो सकती है। "वर्क फ्रॅाम होम" में मोटापे की समस्या भी काफी बढ़ने लगा है। मोटापा बढ़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अगर आपका भी मोटापा बढ़ रहा है तो आपको इसे कम करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।