फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Toilet Day: स्वच्छता और स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Mon, 19 Nov 2018 12:38 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
World Toilet Day mistakes you might be making during urine pass
world toilet day - फोटो : instagram
टॉयलेट जाना स्वस्थ व्यक्ति की निशानी होती पर, पर क्या आप जानते हैं कि हम में से बहुत सारे लोग टॉयलेट करते समय कई गलतियां करते हैं, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इतना ही नहीं हमारे द्वारा की जा रही इन गलतियों से हम बिल्कुल अंजान है। आइए जानते हैं जाने अंजाने में टॉयलेट करते समय हमारे द्वारा की जा रही उन गलतियों के बारे में जिसकी वजह से हमारे स्वास्थय को नुकसान पहुंच सकता है।
World Toilet Day mistakes you might be making during urine pass
urine
यूरिन को लंबे समय के लिए रोकना
कई लोगों में ये गंदी आदत होती है कि वह यूरिन को बहुत देर तक रोक कर रखते हैं, पर शायद वो इस बात से अंजान हैं कि ऐसा करना उनकी स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। यूरिन को रोक कर रखने से इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपकी ये गंदी आदत की वजह से आपको किडनी से हाथ धोने पड़ जाए।
World Toilet Day mistakes you might be making during urine pass
Toilet Seat
गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करना
कई बार ट्रेवलिंग के दौरान फ्रेश होने के लिए लोग टॉयलेट के साथ समझौता करते हुए उन्हें इस्तेमाल कर लेते हैं। गंदे टॉयलेट में जाने से यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए भूलकर भी कभी किसी गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल न करें। अगर आपको किसी कारण वश सार्वजनिक टॉयलेट जाना भी पड़े तो सबसे पहले उसकी सीट पर पानी डालना न भूलें। वैसे इन दिनों बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी आ गये है जिनकी मदद से आप अगर कभी सार्वजनिक टॉयलेट जाएं तो उससे पहले अपनी सीट को सेनीटाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Toilet Day mistakes you might be making during urine pass
drinking water
पानी कम पीना
हर किसी को दिन में कम से कम रोजाना 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल आते हैं। अगर ये विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकलेंगे तो हमारे शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कम पानी पीने के कारण यूरिन का रंग पीला या गाढ़ा होने लगता है। अगर ऐसा रेगुलर हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
World Toilet Day mistakes you might be making during urine pass
urine problems
यूरिन से बदबू आना
यूरिन में बदबू आने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे यूरिन इफैक्शन, अल्कोहल का सेवन करना और डिहाइड्रैशन। प्राइवेट पार्ट की ठीक से सफाई न करने पर भी यूरिन में से बदबू आने लगती है। अगर आप खुद को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो ऊपर बताई सभी बातों का खास ख्याल रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed