{"_id":"1068db4e2dd3aa2c915f28ce5ca08960","slug":"foods-that-keep-you-hydrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट में ये खाओ और प्यास बुझाओ!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
डाइट में ये खाओ और प्यास बुझाओ!
फीचर डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हर रोज 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग इस सलाह को मान लेते हैं और कुछ नजरअंदाज कर देते हैं। नजरअंदाज करने वाले लोगों के लिए शरीर को पानी की कमी से बचाने का एक और आइडिया भी है।
आइडिया है कुछ हेल्दी खाकर पानी की कमी को पूरा करना। हमारे शरीर में पानी की 20 प्रतिशत मात्रा हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से ही मिलती है। तो क्यों न कुछ खाकर प्यास बुझाई जाए।
खीरा
पानी की मात्रा-95 प्रतिशत
खीरा खाने से फाइबर और विटामिन-सी भी मिलता है। इसलिए खीरा कच्चा खाइए या स्लाइस बनाकर इसकी पर्याप्त मात्रा का सेवन बहुत जरूरी है।
स्ट्राबेरी
पानी की मात्रा-91प्रतिशत
बैरीज के सभी प्रकारों में स्ट्राबेरी में विटामिन-सी की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। इसमें फोलेट भी मौजूद होता है, जो नई कोशिकाओं की वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है।
तरबूज (पानी की मात्रा-92 प्रतिशत)
तरबूज कहें या वाटरमेलन इसके नाम में ही आपको पानी से तर करने की जानकारी मिल जाती है। यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है। इसमें मौजूद लाइकोपीन कैंसर और हृदय रोगों से भी बचाता है।
दही (पानी की मात्रा-85-88 प्रतिशत)
नियमित रूप से खाई जाने वाली सादा दही में कैल्शियम, विटामिन-बी और सेहत के लिए फायदेमंद कुछ बैक्टीरिया भी मिलते हैं। इसे रायता बनाकर खाएं या लस्सी बनाकर पीएं। पूरा दिन तरोताजा रखने के साथ गर्मी के मौसम में दही का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
पालक (पानी की मात्रा-91.4 प्रतिशत)
इसके अलावा इसमें ल्यूटीन, पोटेशियम, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X