फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में इन 3 स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट जलेबी, जानिए बनाने की आसान विधि

Wed, 22 Jul 2020 09:12 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 22 Jul 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
jalebi recipe at home how to make jalebis
जलेबी भारत की मशहूर मिठाई है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

जलेबी भारत की मशहूर मिठाई है। आमतौर पर जलेबी सभी लोगों को पसंद होती है। जलेबी दिखने में गोल- गोल होती है, पर इसे बनाना काफी आसान होता है। बरसात के मौसम में भी गरमागरम जलेबी खाने का मन करता है। इस समय कोरोना वायरस की वजह से बाहर की चीजों को खाने से परहेज करना ही सुरक्षित है। ऐसे में अगर आपका भी जलेबी खाने का मन कर रहा है तो आप घर में आसानी से 3 स्टेप्स में जलेबी बना सकते हैं। जलेबी को बनाना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं घर में जलेबी बनाने की आसान विधि..

jalebi recipe at home how to make jalebis
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

जलेबी बनाने की सामग्री

  • मैदा- 1/2 कप
  • दही- 1/4 कप
  • तेल या घी- (फ्राई करने के लिए)
  • कॉटन का कपड़ा जिसके बीच में छेद हो
  • चीनी- 1 कप

अगली स्लाइड्स में जानिए जलेबी बनाने की आसान विधि...

jalebi recipe at home how to make jalebis
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपने मैदे और दही को मिला लेना है। दही और मैदे को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। जरूरत पड़ने पर आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं। 6 से 7 घंटे तक इस पेस्ट को ऐसे ही रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
jalebi recipe at home how to make jalebis
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 2

  • दूसरे स्टेप में आपने चाश्नी तैयार कर लेनी है। चाश्नी बनाने के लिए पानी और चीनी को मिलाकर हल्की आंच पर रखें। कुछ समय बाद चाश्नी को गाढ़ा करने के लिए आंच को तेज कर लें। चाश्नी के तार छोड़ने पर गैस को बंद कर दें।
विज्ञापन
jalebi recipe at home how to make jalebis
जलेबी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्टेप 3

  • अब एक गहरा पैन लें और इसमें तेल या घी डालें। तेल या घी को गर्म कर लें। अब तैयार किए पेस्ट को कॅाटन के कपड़े में डालें। इसके बाद कपड़े की मदद से जलेबियां तलें। जलेबियां मीडियम आंच में पकाएं। जलेबी को भूरे रंग की होने पर बाहर निकाल लें और चाश्नी में डाल लें। एक मिनट बाद चाश्नी से जलेबी को निकाल लें। 

इन आसान स्टेप्स में आपकी गरमागरम जलेबियां तैयार हो जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed