सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Kitchen Hacks How to keep roti Soft Roti Ko Naram Kaise Rakhe

Kitchen Hacks: घंटों तक नरम रहेंगी आपकी रोटियां, अपनाएं ये आसान टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 06 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

How To Keep Your Roti Soft: रोटियों को लंबे समय तक नरम रखने के लिए सही आटा गूंधना, सही तरीके से सेंकना और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करना जरूरी होता है। घी लगाकर और कपड़े में लपेटकर रखने से रोटियां सॉफ्ट रहती हैं।

Kitchen Hacks How to keep roti Soft Roti Ko Naram Kaise Rakhe
रोटियां मुलायम बनाए रखने के लिए टिप्स - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Roti Ko Naram Kaise Rakhe: भारतीय रसोई में रोटी एक मुख्य भोजन का हिस्सा है, लेकिन अक्सर यह समस्या सामने आती है कि रोटियां कुछ ही समय में सख्त हो जाती हैं। खासकर जब रोटियां पहले से बनाकर रखनी हों। बच्चों के टिफिन के लिए या सफर के दौरान तो उनका नरम रहना बेहद जरूरी हो जाता है। सख्त और सूखी रोटियां न सिर्फ खाने में स्वाद खराब कर देती हैं, बल्कि उन्हें चबाना भी मुश्किल हो जाता है।

Trending Videos

कई लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ आटे की क्वालिटी पर निर्भर करता है, लेकिन असल में रोटियों को सॉफ्ट बनाए रखने के पीछे कई छोटे-छोटे किचन सीक्रेट्स होते हैं। आटा गूंधने का तरीका, पानी का सही अनुपात, बेलने और सेकने की तकनीक ये सभी चीजें रोटियों को नरम रखने के लिए प्रभाव डालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी रोटियां लंबे समय तक मुलायम और स्वादिष्ट बनी रहें, तो आपको कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स अपनाने होंगे। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 जरूरी उपाय बताएंगे, जो आपकी रोटियों को घंटों तक सॉफ्ट बनाए रखेंगे।


 

How To Make French Fries: माइक्रोवेव या एयर फ्रायर, क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज किसमें बनेंगे परफेक्ट


आटा गूंधने का सही तरीका

रोटी बनाने के लिए गुनगुने पानी से आटा गूंधें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न गूंदें। नरम आटा ही मुलायम रोटियों की पहली शर्त है।


आटे को आराम जरूर दें

गूंधने के बाद 15-20 मिनट ढककर रखें। इससे ग्लूटेन सेट होता है। इससे रोटियां ज्यादा मुलायम बनती हैं।


सही तरीके से सेकें

रोटी को तवे पर ज्यादा देर तक न रखें। मीडियम फ्लेम पर पकाएं। ज्यादा पकाने से रोटियां सख्त हो जाती हैं।

 

Dal Tadka Recipe: 90% लोग करते हैं ये गलती, इसलिए स्वादिष्ट नहीं बनती दाल


घी या बटर लगाएं

रोटी बनने के बाद हल्का घी लगाएं। इससे रोटियों में घंटों तक नमी बनी रहती है।


सही तरीके से स्टोर करें

रोटियों को कपड़े में लपेटकर रखें। एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed