फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइट में इन चीजों को शामिल करने से रहेंगे स्वस्थ, तेजी से घटने लगेगा वजन

Fri, 14 Aug 2020 09:17 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 14 Aug 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
most best effective diet for weight loss diet plan to stay fit and healthy how to lose weight at home
मोटापा बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa

आजकल वजन बढ़ने की समस्या से बहुत लोग परेशान हैं। मोटापा बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। लगातार वजन बढ़ने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी रहता है। स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदत से वजन बढ़ने की समस्या आम होने लगी है। खान-पान का विशेष ध्यान रखकर वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे डाइट में किन चीजों को शामिल करने से वजन को तेजी से घटाया जा सकता है। अगर आप भी तेजी से वजन घटाना और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट प्लान में इन चीजों को शामिल करें.. 

most best effective diet for weight loss diet plan to stay fit and healthy how to lose weight at home
आडू में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आडू

  • आडू का सेवन करने से वजन को घटाया जा सकता है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं, वे लोग भी आडू का सेवन कर सकते हैं। आडू का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। एक आडू में महज 70 कैलोरी होती है। आडू में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंतों के लिए फायदेमंद होता है।
most best effective diet for weight loss diet plan to stay fit and healthy how to lose weight at home
टमाटर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

टमाटर

  • टमाटर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप स्वस्थ रहने और वजन कम करने के लिए रोज कच्चे टमाटर का सेवन कर सकते हैं। टमाटर बीटा कैरोटिन और आईकोपीन के गुणों से भरपूर होता है जो वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं। टमाटर में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। टमाटर का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं रोज सलाद में टमाटर का सेवन करना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
most best effective diet for weight loss diet plan to stay fit and healthy how to lose weight at home
खीरा में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खीरा

  • गर्मियों के मौसम में खीरा के सेवन काफी फायदेमंद होता है। खीरा में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। गर्मियों में खीरा का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरा का नियमित सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है।
विज्ञापन
most best effective diet for weight loss diet plan to stay fit and healthy how to lose weight at home
गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नींबू और शहद

  • वजन कम करने के लिए प्रतिदिन सुबह गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। नियमित रूप से नींबू और शहद के इस मिश्रण का सेवन करने से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है। शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। शहद में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और शहद का सेवन करने से खून भी साफ होता है। नींबू गैस, एसीडिट जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed