फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुगर फ्री चीजों के सेवन से सेहत को हो रहा है नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं धोखे में

Fri, 08 Nov 2019 04:52 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Fri, 08 Nov 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
is sugar free things good for diabetics
डिजाइन पिक्चर

बदलती लाइफ स्टाइल ने लोगों को कई तरह की बीमारियों का शिकार बनाया है। इनमें सबसे खतरनाक और धीमा जहर है मधुमेह। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसने खान-पान और गलत दिनचर्या की वजह से देश ही नहीं दुनिया की बड़ी आबादी को अपना शिकार बनाया है। एक बार मधुमेह की बीमारी हो जाए तो शक्कर यानी की मीठा खाना छूट जाता है और कई तरह के परहेज भी पीछे लग जाते हैं।



विशेष रूप से शुगर पेशेंट के लिए शक्कर या फिर मीठा खाना एक तरह से जहर के समान होता है। लेकिन शुगर पेशेंट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स भी मार्केट में आ गए हैं जो यह दावा करते हैं कि ये चीजें शुगर फ्री हैं और मधुमेह रोगियों के लिए किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अक्सर ये दावे खोखले साबित होते हैं। दरअसल, शुगर फ्री चीजें भी डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत हानिकारक होती है। आइए जानते हैं कैसे? 


 
is sugar free things good for diabetics
sugar free mithai

शायद ही आप जानते होंगे कि खाने में मिठास बनाए रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले ये आर्टिफिशियल स्वीटनर आपको मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी रोग लगा सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो शुगर फ्री चीजों का रोजाना इस्तेमाल आपके लिए घातक हो सकता है। ये धीरे-धीरे आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती हैं। 

is sugar free things good for diabetics
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

कनाडा की मानिटोबा यूनिवर्सिटी में हुई एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन आर्टिफिशियल स्वीटनर के इस्तेमाल से लोगों के पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति को भूख नहीं लगती। यही नहीं कई बार इस तरह की चीजों का अत्यधिक सेवन करने से भी सेहत पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
is sugar free things good for diabetics
डायबिटीज: भविष्य के लिए खतरा, नहीं चेते तो होगी मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

शोधकर्ताओं के अनुसार लोगों को लगता है कि अगर वो चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करेंगे तो वो हेल्दी रहेंगे। बहरहाल, वो ये नहीं जानते कि इसका सेवन उन्हें मोटापा और दिल संबंधी रोग लगा सकता है। यदि शुगर के मरीजों को दिल की बीमारी लग जाए तो उनके लिए जीवन में और परेशानियां खड़ी हो जाती है। 

विज्ञापन
is sugar free things good for diabetics
डायबिटीज
शोध की मानें तो आर्टिफिशियल स्वीटनर में एस्पार्टेम, सुक्रलोज और स्टेविया जैसे तत्व शामिल होते हैं,  जिसकी वजह से व्यक्ति दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित हो सकता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed