फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   reading lamp best reading light for book lovers in hindi

Smart Lighting Tips: रात में पढ़ने की आदत है तो चुनें सही लाइट, आंखों की थकान होगी कम

Sun, 12 Jul 2026 04:00 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 12 Jul 2026 04:00 PM IST
सार

Best Reading Light: रात में किताब पढ़ने का शौक है तो सही रीडिंग लाइट चुनना जरूरी है। पोर्टेबल, क्लिप-ऑन, नेक लाइट और स्मार्ट लैंप आंखों को आराम देकर पढ़ने का अनुभव बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन
reading lamp best reading light for book lovers in hindi
Best Reading Light - फोटो : AI

विस्तार

किताबों की दुनिया में खो जाना कई लोगों का पसंदीदा शौक होता है। इस कारण कई लोग रात में सोने से पहले किताब पढ़ना पसंद करते हैं, लेकिन कम या गलत रोशनी में लंबे समय तक पढ़ने से आंखों में थकान, दर्द और असहजता महसूस हो सकती है, जिसे सही रीडिंग लाइट का चुनाव सहजता और आराम में बदल सकता है। आज बाजार में ऐसी कई स्मार्ट और सुविधाजनक लाइट्स उपलब्ध हैं जो न केवल आंखों को आराम देती हैं, बल्कि पढ़ने के अनुभव को भी बेहतर बनाती हैं। ऐसे में अपनी जरूरत, जगह और पढ़ने की आदत के अनुसार सही लाइट चुनकर आप अपने रीडिंग टाइम को और भी सुखद बना सकती हैं। कैसे, आइए हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन


पोर्टेबल क्लिप-ऑन रीडिंग लाइट

ये बेहद हल्की और पोर्टेबल होती हैं, जिसे सीधे किताब, ई-रीडर या बुक कवर पर आसानी से लगाया जा सकता है। ये छोटी एलईडी लाइट रात में बिस्तर पर पढ़ने वालों के लिए आदर्श है। इनमें अक्सर एडजस्टेबल नेक और कई ब्राइटनेस लेवल मिलते हैं, जिससे रोशनी को जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है। इनका कॉम्पैक्ट डिजाइन इन्हें हर जगह ले जाने योग्य बनाता हैैं।
विज्ञापन


नेक रीडिंग लाइट से किसी को नहीं होगी परेशानी

इसे गले में पहनकर इस्तेमाल किया जाता है। ये हाथों को पूरी तरह फ्री रखती हैं, जिससे आप आराम से किताब पकड़कर पढ़ सकती हैं। इनकी फोकस्ड लाइट केवल किताब पर पड़ती है, जिससे आसपास बैठे लोगों को कोई परेशानी नहीं होती। यह रात में या साझा कमरे में पढ़ने के लिए बेहतरीन विकल्प है। हल्की और फ्लेक्सिबल डिजाइन इन्हें लंबे समय तक पहनने में आरामदायक बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट डिजाइन वाली बुकमार्क लाइट

ये बेहद पतली और स्मार्ट डिजाइन वाली लाइट्स होती हैं, जिन्हें सीधे किताब के पन्नों के बीच बुकमार्क की तरह रखा जाता है। ये हल्की और पोर्टेबल होती हैं, इसलिए इन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इनमें पर्याप्त ब्राइटनेस होती है, जो केवल पढ़ने वाले हिस्से को रोशन करती है। कम मगर सरल उपकरणों के साथ पढ़ने वालों के लिए यह परफेक्ट है।

वार्म लाइट वाला बेडसाइड वॉल लैंप

इसे दीवार पर फिक्स किया जाता है, जो बेडरूम को स्टाइलिश भी बनाता है। इनमें एडजस्टेबल आर्म्स होती हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के अनुसार मोड़ा जा सकता है। यह लैंप जगह बचाता है और पढ़ने का स्थायी सेटअप बनाता है। इनके वार्म लाइट मोड से आंखों को आराम मिलता है और नींद पर भी असर नहीं पड़ता। यह लंबे समय तक पढ़ने वालों के लिए एक प्रीमियम विकल्प है।


फ्लोर लैंप मनचाहे रोशनी करें सेट

फ्लोर लैंप उन लोगों के लिए आदर्श हैं, जो सोफे या आरामदायक कुर्सी पर बैठकर पढ़ना पसंद करते हैं। यह लैंप भी एडजस्टेबल आर्म्स और डिमेबल ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे रोशनी को मनचाहे स्तर पर सेट किया जा सकता है। इनका ऊंचा और स्थिर डिजाइन पूरे कमरे में संतुलित प्रकाश फैलाता है। यह न केवल पढ़ाई के लिए उपयोगी है, बल्कि कमरे की सजावट में भी एक स्टाइलिश टच जोड़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed