फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा देओल पर कुछ यूं दिल हार बैठे थे भरत, टिश्यू पेपर पर लिखकर दिया था फोन नंबर

Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Esha Deol and Bharat Takhtani love story
isha deol

ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी कर फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ईशा ने भरत से लव मैरिज की थी।आइए जानते हैं आखिर कैसे ईशा के दिल पर भरत के प्यार ने दस्तक दी। जानते हैं उनकी रियल लाइफ की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में।

Bollywood Actress Esha Deol and Bharat Takhtani love story

ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। भरत, ईशा के बचपन के दोस्त थे।महज 13 साल की उम्र में भरत ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे। दोनों की पढ़ाई अलग-अलग स्कूलों में हुई है।ईशा जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ती थीं तो भरत बांद्रा के लर्नर्स अकादमी स्कूल में पढ़ते थे।दोनों की मुलाकात तब होती थी जब स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल कम्पटीशन होता था।

Bollywood Actress Esha Deol and Bharat Takhtani love story
esha deol
एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने बताया कि पूरे बांद्रा में भरत के स्कूल में ही सबसे स्मार्ट दिखने वाले लड़के पढ़ते थे।उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात पहली बार स्कूल के द्वारा आयोजित इंटर स्कूल कम्पटीशन में हुई।जहां मैंने एक टिश्यू पेपर पर भरत को अपना फोन नंबर लिख कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Esha Deol and Bharat Takhtani love story
esha deol

इस इंटरव्यू के दौरान ईशा ने कहा कि एक बार भरत ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की थी तो मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।उस वक्त मैंने उससे कहा था तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की? उस वक्त हम लोग इन-मैच्योर थे। ईशा ने कहा कि उसके बाद मैंने भरत से बातचीत करना बंद कर दिया था। कई साल तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। हालांकि भरत की तरफ से ईशा का प्यार कभी भी कम नहीं हुआ। भरत ईशा की छोटी बहन आहना के भी करीबी दोस्त थे। 10 साल तक बातचीत न होने के बाद इन दोनों मुलाकात निगारा फॉल्स पर दोनों मिले।

विज्ञापन
Bollywood Actress Esha Deol and Bharat Takhtani love story
Esha Deol

उस वक्त भरत ने ईशा से पूछा कि वह उनका हाथ पकड़ सकते हैं? ईशा ने तुरंत हां कर दी। ईशा ने पूरी बात हेमा मालिनी को बताई।भरत हेमा मालिनी से मिलने के बाद धर्मेंद्र से मिले।दोनों ने एक घंटे तक एक दूसरे से अकेले बात की। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।ईशा पांच साल बाद मां बनी हैं।साल 2004 से 2011 तक ईशा ने महज 23 फिल्में की।इन फिल्मों में कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed