फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Friendship on Facebook, video recorded... then blackmailing for ₹18 lakh.

Prayagraj News : फेसबुक पर दोस्ती, वीडियो बनाया... फिर 18 लाख की ब्लैकमेलिंग

Fri, 14 Aug 2026 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कोतवाली इलाके के एक कारोबारी ने एक युवती पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 18 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Friendship on Facebook, video recorded... then blackmailing for ₹18 lakh.
रुपया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कोतवाली इलाके के एक कारोबारी ने एक युवती पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 18 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से उसकी एक युवती से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने कारोबारी के कुछ वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। कारोबारी का आरोप है कि युवती अलग-अलग कारण बताकर उससे रुपये मांगती रही।

विज्ञापन


कभी अपनी मां की मौत का हवाला दिया गया तो कभी बैंक खाता बंद होने की बात कहकर रकम मांगी गई। वीडियो वायरल होने के डर से वह लगातार रुपये भेजता रहा। उन्होंने बताया कि उसने अपने और पिता के बैंक खातों से कई बार रकम ट्रांसफर की। उसके खाते से 17,03,661 रुपये, जबकि पिता के खाते से करीब 1.40 लाख रुपये दिए गए। इस तरह अब तक करीब 18 लाख रुपये दिए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच

शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन, संबंधित मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रकम किन खातों में भेजी गई और फेसबुक के जरिये संपर्क में आई युवती की वास्तविक पहचान क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed