फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: घर में बच्चों के साथ ऐसे मनाएं जन्माष्टमी, बच्चे हो जाएंगे खुश

Tue, 11 Aug 2020 08:57 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 11 Aug 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
janam ashtami 2020 date how to celebrate lord krishna ladoo gopal birthday janmashtami with children
जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 12, 13 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी 12 अगस्त यानी आज मनाई जाएगी तो वहीं कई हिस्सों में कल यानी 13 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आमतौर पर स्कूलों में जन्माष्टमी में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से स्कूल बंद है, जिस वजह से बच्चे इन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप बच्चों को खुश करने के लिए घर में कैसे मनाएं जन्माष्टमी का पर्व...

janam ashtami 2020 date how to celebrate lord krishna ladoo gopal birthday janmashtami with children
बच्चों को घर में ही राधा, कृष्ण की तरह तैयार करें - फोटो : Social Media

बच्चों को बनाएं राधा, कृष्ण

  • आमतौर पर जन्माष्टमी के दिन बच्चे स्कूल में राधा, कृष्ण बनकर जाते हैं। इस जन्माष्टमी बच्चों को घर में ही राधा, कृष्ण की तरह तैयार करें। राधा, कृष्ण बने हुए बच्चों से नजर हटाना मुश्किल होता है। ऐसा करने से बच्चों को काफी खुशी महसूस होगी।
janam ashtami 2020 date how to celebrate lord krishna ladoo gopal birthday janmashtami with children
जन्माष्टमी के पावन दिन लड्डू गोपाल को कई चीजों का भोग लगाया जाता है - फोटो : amar ujala

बच्चों के साथ मिलकर लगाएं लड्डू गोपाल को भोग

  • जन्माष्टमी के पावन दिन लड्डू गोपाल को कई चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन बच्चों के साथ मिलकर भोग की तैयारी करें। ऐसा करने से आपके काम में भी मदद हो जाएगी और बच्चे भी खुश हो जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए जरूरी है कि उनको भगवान के बारे में बताया जाए। बीच- बीच में बच्चों को भगवान की कथाएं भी सुनाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
janam ashtami 2020 date how to celebrate lord krishna ladoo gopal birthday janmashtami with children
जन्माष्टमी के पावन दिन दही हांडी फोड़ने की परंपरा भी है- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के साथ मिलकर दही हांडी बनाएं

  • जन्माष्टमी के पावन दिन दही हांडी फोड़ने की परंपरा भी है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से दही हांडी का उत्सव धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। इस जन्माष्टमी अपने बच्चों के साथ दही हांडी बनाएं। ऐसा करने से बच्चों को हमारी संस्कृति के बारे में भी पता चलेगा।
विज्ञापन
janam ashtami 2020 date how to celebrate lord krishna ladoo gopal birthday janmashtami with children
आप बच्चों से बांसुरी बनवा सकते हैं - फोटो : social media

जन्माष्टमी से जुड़ी चीजों का चित्र या क्राफ्ट बनवाएं

  • अपने बच्चों से घर में जन्माष्टमी से जुड़ी चीजों के चित्र और क्राफ्ट बनवाएं। आप बच्चों से बांसुरी बनवा सकते हैं। बहुत से बच्चों को ड्राइंग करना पसंद होता है, अगर आपके बच्चे को भी ड्राइंग करने का शौक है तो उनसे जन्माष्टमी के चित्र बनवाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed