पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 कारणों से भारत में रोजाना महिलाओं के साथ होती है मारपीट, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 29 May 2019 04:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 29 May 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
men beat wives in India everyday for normal reasons oxfam 2019 study reveals

भारत में स्त्री को देवी का दर्जा दिया है लेकिन ये तस्वीर समाज में अलग और घर की चार दीवारी में कुछ और ही दिखाई देती है। दर्जा देने से सम्मान नहीं बढ़ जाता बल्कि लोग उस पर कितना अमल करते हैं फर्क उससे पड़ता है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, असमानता और हिंसा की घटनाएं नई नहीं हैं बल्कि आज के दौर में ये प्रतिशत बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में देवी कही जाने वाली स्त्री की दशा क्या होगी इसकी कल्पना की जा सकती है। 



 

men beat wives in India everyday for normal reasons oxfam 2019 study reveals
हाल ही में आई ऑक्सफेम इंडिया 2019 की समानता और असामनता की रिपोर्ट में भारत के प्रमुख राज्यों में महिलाओं की स्थिति के विषय में बात की गई है। जिसमें करीब 1 हजार परिवारों पर बनाई गई रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि घर के मर्दों ने छोटी-छोटी बातों पर महिलाओं को मारने, पीटने और फटकारने की बात स्वीकारी है। 

 
men beat wives in India everyday for normal reasons oxfam 2019 study reveals
इससे साफ जाहिर है कि पुरुषों में पितृसत्तात्मक सोच दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पितृसत्तात्मक समाज में एक औरत तभी तक देवी मानी जाती है जब तक वो पुरुषों की सही या गलत हर बात चुपचाप सुनती है। अगर किसी गलत बात पर महिला ने अपना मत रखने की या विरोध करने की कोशिश की हिंसा की शुरुआत वहीं से होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
men beat wives in India everyday for normal reasons oxfam 2019 study reveals
शोध में शामिल करीब 53% मर्दों ने माना कि अगर महिला बच्चे की परवरिश ठीक ढंग से नहीं कर रही है तो उसे फटकारना गलत नहीं है। महिला द्वारा किचन की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने पर 41% मर्दों ने उन्हें मारने-पीटने की बात कही है। वहीं 42% मर्दों ने माना कि अगर महिला पीने का पानी न भरे और खाना बनाने के लिए ईंधन न लाए तो उसे मारना सही है। 54% मर्दों ने माना कि अगर औरत बिना इजाजत अपनी मर्जी से कहीं बाहर जाती है तो उसे फटकारना या मारना उनका अधिकार है। 

 
विज्ञापन
men beat wives in India everyday for normal reasons oxfam 2019 study reveals
- फोटो : amarujala
ऐसी सोच रखने वाले पुरुष जब तक इस समाज में हैं तब तक महिला का उत्थान मुश्किल है। आज हमारे समझ में महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है लेकिन शोध में आई ये बातें एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर कब ये सूरत बदलेगी? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed