Auraiya Accident: बेकाबू ट्रक गड्ढे में पलटा, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, चालक की कुचलकर मौत, परिजन बेहाल
Auraiya News: बिधूना-भरथना मार्ग पर शुक्रवार रात सरकारी गल्ले का एक ट्रक अचानक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। वाहन से कूदने के दौरान चालक के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना-भरथना मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे को ग्राम छोटी पथरिया के सामने एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे और खेतों की ओर चला गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सरकारी गल्ले का ट्रक अदाणी गल्ला गोदाम बेला से खाली होकर इटावा लौट रहा था।
कुदरकोट से आगे भरथना की ओर ग्राम छोटी पथरिया के सामने अचानक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक रामकिशोर गुप्ता (70) पुत्र स्व. सोनेलाल गुप्ता निवासी पक्का बाग, थाना कोतवाली, इटावा ट्रक से कूद गए। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल सीएचसी एरवा कटरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। थाना अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर गड्ढे में ट्रक उतर गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।